Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

रिटायरमेंट से एक दिन पहले पकड़ाया इंजीनियर

छापा पड़ा तो खिड़की से पांच सौ की गड्डियां फेंकने लगा शख्स

राष्ट्रीय खबर

भुवनेश्वरः रिटायरमेंट से एक दिन पहले ओडिशा सरकार के इंजीनियर पर छापा, खिड़की से नकदी बाहर फेंकने पर 2.56 करोड़ रुपये जब्त किये गये। ओडिशा के सतर्कता निदेशालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार के एक इंजीनियर के घर पर तलाशी अभियान के दौरान 2.56 करोड़ रुपये की नकदी समेत करोड़ों की संपत्ति जब्त की।

यह कार्रवाई उसकी रिटायरमेंट से एक दिन पहले की गई। अधिकारियों के मुताबिक, जब इंजीनियर ने सतर्कता विभाग के अधिकारियों को आते देखा तो उसने भुवनेश्वर में अपने फ्लैट की खिड़की से 500 रुपये के नोटों के बंडल फेंककर नकदी को ठिकाने लगाने की कोशिश की।

अधिकारियों ने बताया कि सतर्कता विभाग ने ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता बैकुंठ नाथ सारंगी से जुड़ी संपत्तियों पर अंगुल, भुवनेश्वर और पिपिली में सात स्थानों पर एक साथ तलाशी ली। यह तलाशी उनके खिलाफ उन आरोपों की जांच का हिस्सा थी, जिनमें कहा गया था कि उनके पास आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति है।

सतर्कता अधिकारियों के अनुसार, जब्त की गई संपत्तियों में दो बहुमंजिला इमारतें, दो फ्लैट, सात उच्च मूल्य वाले प्लॉट, 1.5 करोड़ रुपये की जमा राशि, 2.7 करोड़ रुपये के शेयर और म्यूचुअल फंड में निवेश, 1.1 किलोग्राम से अधिक सोना और 15 आयातित कलाई घड़ियां शामिल हैं।

तलाशी जारी रहने के साथ, सतर्कता अधिकारियों ने कहा कि और भी संपत्ति का पता लगने की संभावना है। सतर्कता निदेशक यशवंत कुमार जेठवा ने कहा, बरामद की गई संपत्तियां अनुपातहीन लगती हैं। हमने विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद तलाशी ली। जेठवा ने कहा कि सारंगी ने सतर्कता अधिकारियों को आते देख भुवनेश्वर में अपने फ्लैट की खिड़कियों से 500 रुपये के नोटों के बंडल फेंककर नकदी को ठिकाने लगाने का प्रयास किया था।

सतर्कता निदेशक ने कहा, हमने मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार सारी नकदी बरामद कर ली है और जांच जारी है। अधिकारियों ने कहा कि मुख्य अभियंता को प्रारंभिक जांच और पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गिरफ्तार भी किया जा सकता है।