Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Katihar News: कटिहार में शव के साथ ग्रामीणों का संघर्ष; कमला नदी पार कर करना पड़ा अंतिम संस्कार Hansi Murder Case: हांसी में शोरूम मैनेजर सूरज जैन की दोस्तों ने चाकू घोंपकर की हत्या; गर्लफ्रेंड को... Delhi Anti-Encroachment Drive: शालीमार बाग में 150 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर; मैक्स हॉस्पिटल के पास... Abhishek Banerjee Attack Case: टीएमसी सांसद पर हमले के मामले में 5 गिरफ्तार; बीजेपी पर लगा साजिश का ... Abhishek Banerjee Attack: टीएमसी सांसद पर हमले के बाद विपक्ष एकजुट; राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को दी... Maratha Reservation News: मनोज जरांगे ने तोड़ा अनशन; 12 सूत्री प्रस्ताव पर सरकार और मराठा नेताओं में... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर; मां की मांग- 'बाकियों ... Ghaziabad Crime News: गोल्ड मेडलिस्ट पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या; साथी खिलाड़ी ने बद... Bikaner Dust Storm: राजस्थान में आया 'दानव' जैसा रेतीला तूफान; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डरावना वीडिय... Veerana Actress Jasmine Dhunna: रातों-रात मशहूर होने के बाद कहां गायब हो गईं 'वीराना' की एक्ट्रेस? ज...

ऑपरेशन सिंदूर पर अब आरोप प्रत्यारोप का खेल प्रारंभ

 

भाजपा कर रही सेना का अपमानः कांग्रेस

नईदिल्लीः कांग्रेस ने भाजपा पर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देने की होड़ में सेना और हमले के पीड़ितों को अपमानित करने का आरोप लगाया है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि भाजपा नेता लगातार पहलगाम हमले के पीड़ितों और सेना के खिलाफ अपमानजनक बयान दे रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा नेतृत्व उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

लांबा ने कहा कि भाजपा नेताओं की बदजुबानी से ऐसा लगता है कि उन्हें शीर्ष नेतृत्व से ऑपरेशन सिंदूर का श्रेय मोदी को देने का आदेश मिला है।

उन्होंने भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के उस बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों की पत्नियों में वीरांगना जैसा भाव न होने की बात कही थी।

उन्होंने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी के अपमान और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा सेना के अपमान का भी जिक्र किया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का श्रेय लेने के लिए भाजपा की विजय यात्राओं को सेना का अपमान बताया और उन्हें तुरंत बंद करने की मांग की।

आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई से नया विश्वासः नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की 122वीं कड़ी में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ दुनिया भर में नया विश्वास और उत्साह पैदा किया है। उन्होंने इस अभियान को भारतीय सेना के अदम्य साहस और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का प्रतीक बताया, जिसमें देश में बने हथियारों और प्रौद्योगिकी की ताकत शामिल थी।

मोदी ने कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना के पराक्रम ने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के बाद देश भर में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं और सोशल मीडिया पर कविताएं व संकल्प गीत गाए गए। कई परिवारों ने इस अभियान से प्रेरित होकर अपने नवजात बच्चों का नाम सिंदूर रखा है, और वोकल फॉर लोकल को लेकर नई ऊर्जा दिख रही है।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से भारत में बनी चीजों को प्राथमिकता देने का संकल्प लेने का आग्रह किया, क्योंकि यह केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का भाव है। उन्होंने जोर दिया कि हर नागरिक का एक कदम भारत की प्रगति में बहुत बड़ा योगदान दे सकता है।