Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रणजीत सिंह एनकाउंटर में नया मोड़: बिक्रम सिंह मजीठिया ने खोल दिया मोर्चा, हाई कोर्ट से की मामले की न... भरोसे का खूनी अंत! यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या पर मां का फूटा दर्द, किए ऐसे खुलासे कि दंग रह गई... बस्तर में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार! दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़, भैरमगढ़ एरिया कमेटी का खूंखार... Chhattisgarh Rajya Sabha Election 2026: छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए दो महिलाओं ने भरा नामांकन, फूलो... GPM Crime News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, इलाके में फैली सनसनी; आरोप... रायपुर में यूपी के तस्कर का बड़ा गेम ओवर! 14 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच... छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने दाखिल किया नामांकन, दिग्गज नेता रहे... Mahasamund Crime News: महासमुंद में होली के दिन लापता हुए 9 साल के मासूम की हत्या? अगले दिन खेत में ... Human-Wildlife Conflict: मंडी प्रभारी पर हाथी का जानलेवा हमला, पत्नी के सामने ही पति को उतारा मौत के... Raipur Weather Update: रायपुर में अभी से तपने लगी जमीन, मार्च के अंत तक 41 डिग्री पहुंच सकता है पारा...

रोजगार से जुड़ी योजना धरातल से गायब है: राहुल

घोषणाओं के अमल में नहीं आने पर पीएम की आलोचना की

  • एक और जुमला साबित हो गया है यह

  • योजना की आवंटित राशि वापस की गयी

  • चंद लोगों के फायदे से देश नहीं सुधरेगा

नईदिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल किया है कि उन्होंने करीब एक साल पहले रोजगार से जुड़ी योजना की शुरुआत बड़े धूमधाम से की थी लेकिन उसके परिणाम धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।

श्री गांधी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित इस योजना के लिए बड़ी राशि का एलान कर इसके लिए धन भी आवंटित किया गया, लेकिन इस राशि को वापस कर दिया गया है और इस तरह प्रधानमंत्री की यह योजना भी जुमला बनकर रह गई है।

श्री गांधी ने कहा, 2024 के चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमारे युवाओं को रोजगार देने का वादा करते हुए बहुत धूमधाम से रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना की घोषणा की।

यह घोषणा किए हुए लगभग एक साल हो गया है, सरकार ने इसे परिभाषित भी नहीं किया है और इसके लिए आवंटित 10,000 करोड़ रुपये वापस कर दिए हैं। इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री बेरोजगारी को लेकर कितने गंभीर हैं।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मेरे इन विचारों से श्री मोदी सहमत नहीं होंगे लेकिन यह पक्का है कि केवल बड़े कॉरपोरेट्स पर ध्यान केंद्रित करके, निष्पक्ष व्यवसायों की तुलना में कुछ पूंजीपतियों को बढ़ावा देकर उत्पादन की तुलना में जोड़तोड़ के निर्माण को प्राथमिकता देकर और भारत के स्वदेशी कौशल की उपेक्षा करके नौकरियां पैदा नहीं की जा सकती।

करोड़ों नौकरियां पैदा करने का तरीका एमएसएमई में बड़े पैमाने पर निवेश, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा वाला बाजार, स्थानीय उत्पादन नेटवर्क के लिए समर्थन और कौशल से लैस युवाओं के माध्यम से है।

श्री गांधी ने सवाल करते हुए कहा, प्रधानमंत्री जी, आपने बहुत दिखावे के साथ ईएलआई की घोषणा की – लेकिन यह 10,000 करोड़ की योजना कहाँ गायब हो गई। क्या आपने अपने वादों के साथ-साथ हमारे बेरोजगार युवाओं को भी छोड़ दिया है। आप हर दिन नए नारे गढ़ते हैं, लेकिन हमारे युवा अभी भी वास्तविक अवसरों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

भारत को जिन करोड़ों नौकरियों की सख्त जरूरत है, उन्हें पैदा करने के लिए आपकी ठोस योजना क्या है या यह सिर्फ एक और जुमला है। आप अपना ध्यान अडानी और अपने अरबपति मित्रों को समृद्ध करने से हटाकर हाशिए पर पड़े समुदायों के युवाओं को रोजगार तक समान पहुँच सुनिश्चित करने पर कब लगाएंगे।