Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jaipur News: पैसे जमा करने के महीनों बाद भी नहीं मिला कनेक्शन, किराए की बैटरी से रहने को मजबूर परिवा... Prashant Kishor News: जन सुराज प्रमुख PK ने पटना में लाठीचार्ज के घायलों से की मुलाकात, बीजेपी पर सा... रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी विवाद: सपा का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज करेगा दौरा, बुलडोजर एक्शन के खिलाफ... Panna Crime News: जमीन के लिए रची गई खौफनाक साजिश, पुलिस ने 12 महीने बाद सूरत से दबोचे कातिल Rahul Gandhi & Mallikarjun Kharge Reaction: पीएम मोदी के ऐलान पर विपक्ष का हमला, कहा- एजुकेशन सिस्टम... Delhi Metro News: जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन का असर, राजीव चौक समेत 16 स्टेशन अनिश्चितकाल के लिए... Jantar Mantar Protest Update: पुलिस पर पथराव के बाद तनाव, CJP चीफ अभिजीत दिपके का बड़ा बयान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज: पेपर लीक और इस्तीफे की मांग को लेकर भारी हंगामा अफगानिस्तान में मानसून से आई आकस्मिक बाढ़ से तबाही एक लाख साठ हजार लोग देश छोड़कर भागे

होली के रंग में पड़ा भंग! करनाल में दो घरों के बुझे चिराग, त्योहार की शाम मौत बनकर आई; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

करनाल : एक तरफ जहां पूरा देश होली के रंग में रंगा हुआ था, वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने 2 घरों के चिराग बुझा दिए। इस हादसे से रंगों के पर्व होली की खुशियां जिले में मातम में बदल गईं। यहां करनाल के पश्चिमी यमुना नहर के बाइपास पर हुए सड़क हादसे में दो किशोरों की जान चली गई। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतक युवकों की पहचान 17 वर्षीय रामनगर निवासी हर्ष और हरीश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त होली मनाकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों पश्चिमी यमुना नहर बाइपास पर पहुंचे थे कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसा इतना भीषण था कि हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरीश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल से गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।

वहीं जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पहले एक युवक की मौत की सूचना मिली थी, जबकि दूसरा घायल था। उसे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने में जुटी है।