Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सारंगढ़ के उफनते घोघरा नाले में बही कार! पति-पत्नी लापता, चालक ने कूदकर बचाई जान जांजगीर में नशे में धुत युवक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ा, नीचे कूदने की धमकी से मचा हड़कंप राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास! राष्ट्रमंडल खेल 2026 में जीता रजत पदक, उठाया 199... कोरबा में किस्तों पर ली बाइक चोरी होने पर युवक ने की खुदकुशी! परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आ... रायपुर में 5 हजार मीटर रीडरों का जोरदार प्रदर्शन, पूर्व CM भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में डंगनिया बि... एमसीबी के चिरमिरी में रिहायशी इलाके में घुसा जंगली भालू, घर लौट रहे युवक पर किया जानलेवा हमला बलौदाबाजार की सीमेंट कंपनियों पर बरसे शैलेश नितिन त्रिवेदी; बाहरी लोगों को नौकरी देने और स्थानीय छंट... 'विकसित छत्तीसगढ़ विजन 2047' के तहत प्रदेश बनेगा देश का अग्रणी स्पोर्ट्स हब, डिप्टी सीएम अरुण साव ने... छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर पर CSPDCL का बड़ा सर्वे! जुलाई में 28 से 53% तक घटी बिजली खपत, भ्रांतियां... रायपुर में साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, पुलिस ने 3 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार

मौसम का हाल देखकर खुद मौसम वैज्ञानिक भी हैरान

ओलावृष्टि और बिजली गिरने से पचास के करीब मारे गये

  • बिजली गिरने की घटनाओं में बढ़ोत्तरी

  • मौसम का हाल आगे भी ऐसा ही रहेगा

  • घर और पेड़ गिरने की घटनाओं की सूचना

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः बारिश और ओला पड़ने का पूर्वानुमान पहले ही जारी कर दिया गया था। फिर भी बिहार और उत्तर प्रदेश ने इस संक्षिप्त मौसम परिवर्तन ने जो कोहराम मचाया, उसे देख मौसम वैज्ञानिक भी हैरान हो गये हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने और बारिश की घटनाओं में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई, जबकि बिहार में तूफान से 25 लोगों की मौत की खबर है।

बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान के अनुसार, नालंदा में 18 लोगों की मौत हुई, इसके बाद सीवान में दो, कटिहार, दरभंगा, बेगूसराय, भागलपुर और जहानाबाद में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। बुधवार को बिहार के चार जिलों में बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई थी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौतों पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। हालांकि, राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया कि राज्य भर में बारिश से संबंधित घटनाओं में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई। बिहार में तूफान, बारिश, बिजली, पेड़ और दीवार गिरने की विभिन्न घटनाओं में 50 से अधिक लोगों की दुखद मौत से मैं बहुत दुखी हूं। मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर आपदा से प्रभावित परिवारों को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, अररिया, सुपौल, गया, सीतामढ़ी, शिवहर, नालंदा, नवादा और पटना समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इन जिलों में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश का भी अनुमान है। फिर भी अचानक से बिजली गिरने की घटनाओं में अत्यधिक बढ़ोत्तरी ने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। इसका कोई कारण स्पष्ट नहीं होने की वजह से इसे भी जलवायु परिवर्तन से जोड़कर देखा जा रहा है।