Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन के चालीस फीसद नामंजूर

राज्यसभा में सरकार ने दी योजना की विस्तृत जानकारी

  • इसमें और सुधार किया जा रहा है

  • बैंक की अस्वीकार करते हैं इन्हें

  • आवेदन के लिए भी प्रशिक्षण

नईदिल्लीः सरकार ने आज राज्यसभा को बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ऋण के लिए मिलने वाले आवेदनों को नामंजूर किये जाने की दर घट कर 40 प्रतिशत तक आ गयी है और इसमें और सुधार किया जा रहा है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने सोमवार को सदन में पूरक प्रश्नों के जवाब में कहा कि इस योजना के तहत आवेदनकर्ताओं को 35 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 में इस योजना के तहत मिलने वाले करीब 60 प्रतिशत आवेदन विभिन्न कारणों से बैंकों द्वारा अस्वीकृत कर दिये जाते थे। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने बैंकों को निर्देश दिया है कि इस मामले में बैंक गारंटी के चलते अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए विभिन्न स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं।

आवेदन करने वालों को विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे कि उनके आवेदन में त्रुटि न रहे और उन्हें स्वीकार किया जा सके। श्री मांझी ने कहा कि इन प्रयासों से आवेदनों को अस्वीकृत किये जाने की दर घटकर 40 प्रतिशत हो गयी है और इसे आगे और कम करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

नागर विमानन मंत्री के आर नायडू ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि उडान योजना के तहत 120 और गंतव्यों को शामिल किये जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि अभी इस योजना के तहत एक करोड़ से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं और अब इस संख्या को बढाकर चार करोड किया जा रहा है। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि विमानों के किराये अंतर्राष्ट्रीय बाजार सिद्धांतों के अनुसार तय होते हैं लेकिन सरकार विभिन्न प्रणालियों और तरीकों से इन पर नजर बनाये रखती है तथा उसकी कोशिश रहती है कि ये लोगों की पहुंच से बाहर न हों