Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पलामू से बिहार और यूपी में मौसमी पलायन का दौर जारी, मानसून के साथ ही धान रोपाई के लिए निकलते हैं हजा... JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी पर गहराया शिकंजा! CID ने पूर्व अध्यक्ष को भेजा समन, जानें किन सवालों क... धनबाद के कोयला कारोबारियों पर ED की गाज! झरिया, केंदुआ और लोयाबाद में रेड, महिलाओं ने किया विरोध रांची में लागू हुआ रोड ग्रेडिंग सिस्टम! 4 श्रेणियों में बटेंगी सड़कें, कांके और रातू रोड बनेंगे मॉडल... झारखंड में गढ़वा से प्रवेश करेगी बीजेपी की 'समरसता संकल्प यात्रा'; पलामू में बाबूलाल मरांडी ने खोला ... हजारीबाग के लोगों को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का ठहराव शु... झारखंड में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण की डेडलाइन बढ़ाने से चुनाव आयोग का इनकार! CEO के. रवि कुमार ने खारिज... 'सीएम हेमंत सोरेन छोड़ें गृह विभाग, तैनात हो स्थायी DGP'; पलामू में पूर्व मंत्री KN त्रिपाठी का बड़ा... सारंगढ़ के उफनते घोघरा नाले में बही कार! पति-पत्नी लापता, चालक ने कूदकर बचाई जान जांजगीर में नशे में धुत युवक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ा, नीचे कूदने की धमकी से मचा हड़कंप

विभाग पर लगाम कसने में जुट गये हैं बिहार के डीजीपी

लापरवाही करने पर डीएसपी और एसपी पर भी कार्रवाई

  • रामनवमी के त्योहार को लेकर नया आदेश

  • प्राइवेट गार्ड देने वाली एजेंसी का सत्यापन

  • 2011 बैच के सिपाहियों का पीटीसी जल्द

दीपक नौरंगी

पटनाः बिहार के डीजीपी विनय कुमार चंद दिनों की सुस्ती के बाद अब सुस्त पड़े बिहार पुलिस को फिर से कसने में जुट गये हैं। उन्होंने बिहार पुलिस में नीचे से ऊपर तक सभी संवर्ग के पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और जिम्मेदार बनने का निर्देश जारी किया है। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी सताया गया तो थानेदार से लेकर एसपी तक पर कार्रवाई हो सकती है। होली के मौके पर पुलिस पर हुए हमले के मामले में डीजीपी ने कहा अभी और होगी कार्रवाई। इस क्रम में उन्होंने बताया कि रेंज में कई वर्षों से जमे सिपाही और दरोगा और जमादार का जल्द पुलिस मुख्यालय करेगा तबादला।

डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि पुलिस कर्मियों के वेलफेयर के कार्य सब समय पर पूरे किए जाएंगे। डीजीपी ने कहा कि ई-रिक्शा टोटो पर अपने बच्चों को स्कूल ना भेजें एक अप्रैल से प्रतिबंध लग जाएगा।

डीजीपी ने पुलिस कर्मियों के हित के लिए कई बड़े निर्णय लिए हैं उन्होंने कहा है कि अब सिर्फ सिपाही और थानेदार और पुलिस इंस्पेक्टर ही नहीं अब बड़ी लापरवाही करने वाले डीएसपी और  एसपी पर भी कार्रवाई जल्द दिखेगी उन्होंने आने वाले रामनवमी पर्व को लेकर कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए हैं।