Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Greater Noida: प्रिया की मौत बनी पहेली; अवैध संबंध, हरिद्वार में गुप्त शादी और तलाक का क्या है कनेक्... Kota Building Collapse: कोटा हादसे में जान गंवाने वालों की हुई पहचान, सामने आई इमारत गिरने की असली व... Ghaziabad Suicide Case: 3 शादियां और लिव-इन पार्टनर; 3 बच्चियों की मौत का जिम्मेदार क्या पिता है? जा... बंगाल: SIR नोटिस का खौफ! हादसे में परिवार खत्म होने के बाद भी पेशी पर पहुंचा युवक, सिस्टम पर उठे गंभ... Micro LED vs Mini LED: माइक्रो एलईडी और मिनी एलईडी टीवी में क्या अंतर है? खरीदने से पहले जानें कौन स... How to Remove Dark Circles: आंखों के नीचे काले घेरों से चाहिए छुटकारा? अपनाएं ये 5 आसान उपाय, महंगी ... T20 World Cup: मोहम्मद सिराज ने बना लिया था विदेश जाने का मन, फिर एक फोन कॉल ने बदल दी किस्मत; जानें... Border 2 Box Office Day 16: सनी देओल का तूफान, 'बॉर्डर 2' ने पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा; सलमान-आमि... Kalashtami 2026: कालाष्टमी पर 'शिववास योग' का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कष्ट निव... India-US Trade Deal: भारत के लिए खुला $30 ट्रिलियन का बाजार, $500 अरब की डील और टैरिफ में भारी कटौती...

कुछ भी हो जाए झुकेंगे नहीः मनीष सिसोदिया

राष्ट्रपति द्वारा अभियोजन की स्वीकृति दिये जाने के बाद कहा

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः राष्ट्रपति द्वारा 2,000 करोड़ रुपये के कक्षा घोटाले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मंजूरी दिए जाने के कुछ घंटों बाद ही आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि वे झुकेंगे नहीं, चाहे भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार उनके खिलाफ कितने भी मामले दर्ज कर ले।

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण में कथित घोटाले में श्री सिसोदिया और उनकी पार्टी के सहयोगी सत्येंद्र जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मंजूरी दे दी है।

श्री सिसोदिया ने एक बयान में कहा, मेरे संज्ञान में आया है कि केंद्र सरकार ने स्कूल भवनों और कक्षाओं के निर्माण के संबंध में मेरे और सत्येंद्र जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा, मैं भाजपा और केंद्र सरकार से कहना चाहता हूं कि जितने मामले दर्ज करने हैं, दर्ज कर लें। चाहे वह मेरे खिलाफ हो, सत्येंद्र जैन, आतिशी, अरविंद केजरीवाल या किसी अन्य आप नेता के खिलाफ, हम भाजपा के सामने नहीं झुकेंगे।

श्री सिसोदिया ने भाजपा को उसके चुनावी वादों की याद दिलाई और पूछा कि वह उन्हें कब पूरा करेगी। उन्होंने कहा, कल होली है। दिल्ली के परिवारों को आपने जो मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया था, वह कहां है? और आप दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह देने का अपना वादा कब पूरा करेंगे? 2022 में, दिल्ली सरकार के सतर्कता निदेशालय ने कथित घोटाले की जांच की सिफारिश की और मुख्य सचिव को एक रिपोर्ट सौंपी।

जुलाई 2019 में, भाजपा नेता हरीश खुराना और तत्कालीन आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा, जो अब दिल्ली सरकार में मंत्री हैं, ने कथित घोटाले के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा तैयार की गई एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में कक्षाओं और स्कूल भवनों के निर्माण में लगभग 2,892.65 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। यह काम दिल्ली सरकार द्वारा अत्यधिक बढ़ी हुई लागत पर किया गया था। कथित घोटाले में लगभग 12,748 कक्षाओं का निर्माण शामिल है।