Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... दक्षिणी लेबनान को खाली करने से नेतन्याहू का इंकार राष्ट्रपति लूला तक अब बैंकिंग घोटाले की आंच पहुंची कांगो में इबोला संक्रमितों की संख्या 896 हुई युद्ध क्षेत्र में बच्चों के खिलाफ अत्याचार President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स...

भागलपुर नए एसएसपी हृदय कान्त ने मंगलवार के दिन पदभार संभाला

नए एसएसपी ने कहा कि भागलपुर की जनता सहयोग करें

दीपक नौरंगी

भागलपुरः भागलपुर के नए एसएसपी के रूप में हृदय कान्त ने मंगलवार के दिन पदभार ग्रहण किया। एसएसपी कार्यालय में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया तो वहीं निवर्तमान एसएसपी आनंद कुमार को विदाई दी गई। पदभार संभालते ही हृदय कांत ने जिले वासियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, मेरी पहली प्राथमिकता अपराध नियंत्रण, नशे के खिलाफ कड़ी कार्यवाही और अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने की कोशिश रहेगी। भागलपुर के नए सीनियर एसपी हृदय कान्त जी 31 दिसंबर मंगलवार के दिन भागलपुर में अपना पदभार संभालने के बाद दिनभर अपनेअधिनिस्थ पुलिस पदाधिकारी से मिलते रहे। भागलपुर जिले के सभी डीएसपी और पुलिस इंस्पेक्टर के साथ एक बैठक में की।

देखें इसका वीडियो

स्थानीय पत्रकारों से बातचीत की उसके आम जनता और अन्य लोगों से भी मिलते रहे। पहले दिन ही देर शाम तक आम जनता से जनता दरबार में मिलते रहे। भागलपुर जिला अति संवेदनशील जिला माना जाता है। पुलिस के वरीय पदाधिकारी की प्राथमिकता बहुत रहती है लेकिन वह किस तरह से अपनी कार्यशैली से शहर की जो प्राथमिकता है उसमें कैसे सुधार लाते हैं यह तो आने वाला समय बताएगा। भागलपुर में कई बड़ी चुनौतियां हैं जैसे यहां स्कूल की छुट्टी के समय में शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक की बड़ी जाम की समस्या रहती है। भागलपुर के शहरी क्षेत्र की जो भौगोलिक स्थिति है उसके हिसाब से जब तक ओवर ब्रिज यहां नहीं बनेगा तब तक ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार पालन यहां के पुलिस पदाधिकारी के लिए एक चुनौती है क्योंकि शहर में काफी संकरी गली है। इसके कारण कई जगह जाम की स्थिति लग जाती है लेकिन सीनियर एसपी ने पदभार संभालने के बाद साफ तौर पर कहा की हर एक बिंदु को गंभीरता से लिया जाएगा अब आने वाले दिनों में भागलपुर की आम जनता को कहां राहत मिलती है यह तो आने वाला समय बताएगा।