Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

निवेशकों का छह हजार करोड़ लेकर फरारः कांग्रेस

गुजरात भाजपा के नेता पर हेराफेरी का गंभीर आरोप

  • भूपेंद्र जाला पर लगाया गया है आरोप

  • बड़े नेताओं को प्रोग्राम में बुलाता था

  • पैसा दोगुना करने की लालच से ठगी

नयी दिल्लीः कांग्रेस ने कहा है कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी का एक नेता दो साल में धन दोगुना करने का लालच देकर निवेशकों का छह हजार करोड़ रुपए लेकर फरार हो गया है, इसलिए इस मामले की उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से जांच कराई जानी चाहिए।  गुजरात प्रदेश कांगेस के अध्यक्ष तथा पार्टी के राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा का पट्टा लगाए उसके एक नेता ने दो साल में पैसा दोगुना करने की योजना चलाई जिसमें किसानों, मजदूरों, अध्यापकों, सेवानिृत्त लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में आम जनता ने निवेश किया लेकिन निवेशक जनता के छह हजार करोड़ लेकर भाजपा का यह नेता रातोंरात कंपनी को बंद कर लोगों के छह हजार करोड़ रुपए लेकर फरार हो गया।

श्री गोहिल ने भाजपा के इस नेता का नाम भूपेंद्र जाला बताया और कहा कि उसके भाजपा के प्रमुख नेताओं से संपर्क हैं। उनका आरोप है कि वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्य के मुख्यमंत्री सहित भाजपा के जन प्रतिनिधियों को अपने कार्यक्रमों में बुलाकर लोगों को प्रभावित करता और पैसे जुटाता था, जिन्हें लेकर अब वह फरार हो गया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने समारोह में कई भाजपा के नेताओं के उसके साथ चित्र दिखाए और उसके द्वारा आयोजित एक समारोह का आमंत्रण पत्र भी दिखाया जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, संसद सदस्य, विधानसभा सदस्य तथा राज्य सरकार के कई मंत्रियों को समारोह में बुलाया गया और उनके नाम आमंत्रण पत्र में शामिल हैं।

उन्होंने इसे भाजपा की स्कीम करार दिया और कहा कि उसके प्रमुख नेताओं के इस कंपनी के मालिक के समारोह में शामिल होने के कारण लोगों का पैसे जमा करने का विश्वास ज्यादा बढ़ा। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा लोगों को न्याय देना चाहती है तो इस छह हजार करोड़ रुपए के घोटाले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से कराएं। इसकी कंपनी में तीन हजार एजेंट होते थे और जो ज्यादा पैसा लाते थे, उन्हें महंगी-महंगी गाड़ियां दी जाती थी और गोवा घूमने भेजा जाता था।