Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Giridih News: सड़क हादसे में नवविवाहिता का उजड़ा सुहाग, पति की दर्दनाक मौत से मातम में बदली खुशियां JMM News: झामुमो की नीतीश-नायडू से अपील- 'मोदी सरकार से लें समर्थन वापस', नारी शक्ति वंदन एक्ट को बत... Palamu Crime News: चैनपुर में आपसी विवाद में फायरिंग, ट्यूशन से लौट रहे नाबालिग छात्र को लगी गोली Bokaro News: बोकारो में श्रद्धा और उल्लास से मन रहा 'भगता पर्व', जानें इस खास त्योहार की पूजा विधि औ... Jharkhand News: ग्रामीण विकास विभाग के कर्मी होंगे हाईटेक, AI तकनीक से लैस करेगी सरकार- मंत्री दीपिक... Jharkhand Cabinet Decisions: हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण होंगे वैध; D... CBSE 10th Result Jharkhand Topper: डीपीएस रांची की प्रण्या प्रिया बनीं स्टेट टॉपर, हासिल किए 99.6% अ... CG Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, 50% स्टाम्प शुल्क छूट समेत साय कैबि... Khairagarh News: उदयपुर में ATM उखाड़ने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने 24 घंटे में शातिर चोर को किया गिरफ्... Jashpur Crime News: महिला अपराध और नशा तस्करों पर जशपुर पुलिस का 'डबल एक्शन', कई आरोपी दबोचे गए

दोनों नेताओं का कद तय करेगा झारखंड

फिजूल के जमा खर्च में जमीनी मुद्दे गोल हो गये चुनाव में

  • जल, जंगल और जमीन पर चर्चा नहीं

  • बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा प्रभावी नहीं

  • मईया और गोगो दीदी दोनों रद्दी की टोकरी में

राष्ट्रीय खबर

 

रांचीः झारखंड के विधानसभा चुनाव के असली मुद्दों को भटकाने की पूरी कोशिश हुई है। इसके बाद भी आम जनता और खास तौर पर आदिवासी समाज अपने जल, जंगल और जमीन के मुद्दे पर ही केंद्रित है। इसी वजह से घुसपैठिया और बांग्लादेशियों का प्रचार अब तक धार नहीं पा रहा है।

इसके बीच ही अलग अलग किस्म की बयानबाजी के बाद मईंया योजना ने भी भाजपा की गोगो दीदी योजना को बस्ते में डालने पर मजबूर कर दिया है। कुल मिलाकर अब तक का जमीनी हकीकत यही है कि खास तौर पर आदिवासी इलाकों में अब तक भाजपा पूर्व की स्थिति को पूरी तरह अपने पक्ष में नहीं कर पायी है।

दूसरी तरफ शहरी इलाकों में अब लोकसभा चुनाव जैसी हालत नहीं है और यह माना जा सकता है कि भाजपा ने अपने जोरदार चुनाव प्रचार से कार्यकर्ताओँ को फिर से जोड़ने में कामयाबी पा ली है। भाजपा खेमा की परेशानी सिर्फ यह है कि इस बार के टिकट वितरण से उपजी नाराजगी क्या गुल खिलायेगी, इसका एहसास भाजपा के लोगों को भी सही तरीके से नहीं हो पा रहा है।

इस बार के झारखंड विधानसभा के चुनाव में इंडिया गठबंधन की कमान हेमंत सोरेन के पास है जबकि भाजपा की तरफ से सेनापति की भूमिका में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा है। तय है कि इन दोनों नेताओं में से जो भी चुनावी सफलता हासिल करेगा, दिल्ली दरबार में उसका राजनीतिक कद और ऊंचा होगा।

वैसे भी भाजपा का एक वर्ग दबी जुबान से यह कह रहा है कि भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री के अगले दोनों दावेदार अभी झारखंड की चुनावी जिम्मेदारी उठा रहे हैं। इस चर्चा का अर्थ पहले शिवराज सिंह चौहान का नाम है और उसके बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की दावेदारी है।

खास तौर पर बांग्लादेश का मुद्दा असम में भाजपा की सफलता का कार्ड रहा है। हिमंता इस बार झारखंड में भी इसे ही आजमाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। चुनाव से पहले हेमंत सोरेन ने प्रदेश में मईया योजना चालू कर महिलाओं के बीच पार्टी की पहुंच को काफी हद तक बढ़ा दिया था। इसे महसूस करते हुए भाजपा की तरफ से भी गोगो दीदी योजना के फॉर्म भरे गये।

अब चुनावी रण तेज होने की वजह से महिलाओं से संबंधित यह दोनों ही मुद्दे शायद रद्दी की टोकरी में डाल दिये गये हैं। प्रधानमंत्री की चुनावी जनसभा में भी घुसपैठ का मुद्दा उभारने की कोशिश हुई है। इसका असर कितना हुआ है, यह बाद में स्पष्ट हो पायेगा। लेकिन इतना तय है कि हेमंत और हिमंता के टक्कर का असर सीधे दिल्ली दरबार तक दिखने लगा है।