Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... ज्यादा तनावमुक्त रहना भी खतरे की घंटी है खुद में, देखें वीडियो

नागा पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन आपातकालीन आह्वान

बीती शाम से चौबीस घंटे के बंद से जनजीवन अस्तव्यस्त

राष्ट्रीय खबर

गुवाहाटीः नागा पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन ने थौबल में दो सेनापति युवकों पर शारीरिक हमला और लूटपाट के मामले में आज शाम 4 बजे से सेनापति जिले में 24 घंटे का लाइटनिंग शटडाउन लागू किया है। एनपीओ ने कहा कि मामले में मध्यस्थता या समाधान के लिए संबंधित समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले जिम्मेदार सीएसओ की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर संगठन ने आज शाम 4 बजे से 24 घंटे का लाइटनिंग शटडाउन शुरू किया है, जिसके बाद सेनापति जिला मुख्यालय से आगे सभी वाणिज्यिक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस अचानक बुलाये गये बंद की वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है और अनेक लोग बीच रास्ते में ही फंसे पड़े हैं।

एनपीओ के अध्यक्ष एच. कुबा पीटर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि घटना की गंभीरता के बावजूद, संबंधित समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले जिम्मेदार नागरिक समाज संगठन द्वारा मामले में मध्यस्थता या समाधान करने का कोई प्रयास नहीं किया गया है।

अध्यक्ष ने उल्लेख किया कि पीड़ित शामिल पक्षों से अच्छी तरह वाकिफ हैं, हालांकि, अपराधी खुद को निर्दोष साबित करने का प्रयास कर रहे हैं। इस बयान से नागा समुदाय की वर्तमान बीरेन सिंह सरकार के प्रति नाराजगी की भी झलक मिल जाती है। इस सरकार के मुखिया को हटाने की मांग खुद भाजपा के अंदर से भी की गयी है।  एनपीओ ने आगे चेतावनी दी कि यदि आवश्यक समझा गया तो वे आगे के उपायों के साथ अपना रुख कड़ा कर सकते हैं।

इससे पहले कल मणिपुर पुलिस ने मारपीट और लूटपाट में शामिल होने के आरोप में केसीपी के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया था। यह घटना गुरुवार को हुई थी जब थौबल में सेनापति के दो युवकों पर हमला किया गया और उनसे लूटपाट की गई। जिले के फ्रंटल संगठन ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।