Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा एक्शन: हत्या के प्रयास मामले में भगोड़ा (PO) घोषित आरोपी अजय उर्फ काली गिर... बहादुरगढ़ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: HSIIDC अग्निशमन केंद्र का HKRN कर्मी 3 हजार रुपये रिश्वत लेते ... फरीदाबाद के स्कूल में महिला टीचर की खौफनाक हत्या: 32 सेकेंड में चाकू से किए 34 वार, 2 घंटे में आरोपी... हरियाणा में बैंक घोटाले के बाद सरकार का बड़ा एक्शन! सभी DDOs के बैंक खातों की 7 दिन में मांगी रिपोर्... मोनू मानेसर को फिर मिली जान से मारने की धमकी! 100 गोलियां मारने और बम से उड़ाने की बात कही, पुलिस मे... सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रॉले और बाइक की जोरदार टक्कर में पति-पत्नी की मौत, हिसार के मिंगनी ख... हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: 'दयालु योजना' में दावे की समय-सीमा बढ़कर हुई 180 दिन, जानें किसे मिलेगा... पानीपत में दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूली बच्चे को कुचला, 50 मीटर तक... टोहाना में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम! भीषण गर्मी से मिली राहत, हिसार रोड और पुरानी सब्जी मंडी जलमग... हरियाणा में सरकारी कामकाज पूरी तरह होगा डिजिटल! सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली अनिवार्य, मुख्य सचिव ...

अमिताभ ने सुनायी फिल्म सिलसिला की शायरी

मुंबई :  बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के ज्ञान-आधारित गेम शो, कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) सीजन 16 के मंच पर अपनी फिल्म सिलसिला की शायरी सुनायी।

अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। हालिया एपिसोड में होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने कोलकाता की दीप्ति सिंह हॉटसीट पर बैठीं। दीप्ति ने कहा कि उनका इस शो में आने का सपना सच हो गया।

दीप्ति ने अमिताभ बच्चन को गुलाब का फूल देकर उनके सामने अपनी इच्छा जताई। इसके बदले अमिताभ ने भी दीप्ति को गुलाब का फूल दिया। इसके बाद अमिताभ ने फिल्म सिलसिला से रोमांटिक शायरी कही।

अमिताभ ने कहा, हादसा बन के कोई ख्वाब बिखर जाए तो क्या हो, वक्त जज्बात को तबदील नहीं कर सकता, दूर हो जाने से एहसास नहीं मर सकता… ये मोहब्बत है दिलों का रिश्ता… ये मोहब्बत है दिलों का रिश्ता।

ऐसा रिश्ता जो सरहदों में कभी तबदील नहीं हो सकता.. तू किसी और की रातों का हसीन चांद सही, मेरे हर रंग में शामिल तू है.. तुझसे रोशन हैं मेरे ख्वाब मेरी उम्मीदें , तू किसी भी राह से गुजर, मेरी मंजिल तू है।

इस शायरी को सुनने के बाद दीप्ति सिं शरमा गईं।  दीप्ति ने कहा कि सर मैं बता नहीं सकती कि आज लाइफ में क्या हो गया है। ये सुनते ही अमिताभ जोर से हंस पड़ते हैं।