Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...

विनोद सिंह के ऑफिस से काफी कुछ ले गयी ईडी टीम

रांचीः लगातार मंगलवार को जिस तरीके से ईडी ने शहर के विभिन्न इलाके में छापामारी की। वह बुधवार की सुबह खत्म हुई है। इस छापेमारी में कोकर के अयोध्यापुरी में रमेश गोप,  रांची के मेन रोड़ में रोस्पा टावर स्थित आर्किटेक्ट सह जमीन कारोबारी विनोद सिंह कार्यालय और हिलेरियस कच्छप के ठिकाने शामिल है।

सभी प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष तौर पर जमीन कारोबार से जुड़े हुए है। इस दौरान टीम ने जमीन से जुड़े दस्तावेज को भी जब्त किया। ईडी की छापामारी आर्किटेक्ट सह जमीन कारोबारी विनोद सिंह के कार्यालय में बुधवार के आहले  सुबह यानी आज खत्म हुई। इस छापेमारी को लैंडस्केप से जोड़कर देखा जा रहा है। ईडी की टीम ने विनोद सिंह के कार्यालय पर अलग-अलग तरह के जमीन दस्तावेज की गहनता से जांच की।

दरअसल ईडी की टीम विनोद सिंह के कार्यालय पर  मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे पहुंची और दूसरे दिन यानी बुधवार को लगभग सुबह 5 से 6 बजे के बीच  उस कार्यालय से निकली। इस दौरान ईडी के अधिकारी पूरी रात दस्तावेज को खंगालते रहे। इसके साथ ही कंप्यूटर हार्ड डिस्क,  जमीन के दस्तावेज और डिजिटल डॉक्यूमेंट को भी जब्त कर वे साथ ले गए।

ईडी की यह कार्रवाई भानु प्रताप प्रसाद से पिछले दिनों रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद की जा रही है। साथ ही ईडी ने जब भानु के गिरफ्तार किया था, उस वक्त उसके घर से जमीन से जुड़ कई दस्तावेज मिले थे। इस आधार पर पूरे मामले को परत दर परत  जोड़ा जा रहा है। वही, पूछताछ में  ईडी को कई इनपुट्स मिले थे। जिसके आधार ही पर कोकर के अयोध्यापुरी रमेश गोप, रोसवा टावर स्थित विनोद सिंह के कार्यालय और हिलेरियस कच्छप के ठिकाने पर छापामारी की गई। लैंडस्केप को लेकर आने वाले दिनों में इसी तरह से कई लोगों तक ईडी के अधिकारी पहुंच सकते हैं।