Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IRCTC Tour: रांची के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! भारत गौरव ट्रेन से करें 6 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा,... Nalanda Temple Stampede: बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौ... IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद 'पुराने प्यार' को किया किस। Honey Singh Concert: हनी सिंह के कॉन्सर्ट में सुरक्षा के साथ खिलवाड़! चेतावनी के बाद भी तोड़े एयरपोर... Financial Deadline: 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना New IT Rules 2026: बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ... Hanuman Ji Puja Rules for Women: महिलाएं हनुमान जी की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, जानें सही निय... पुराना मटका भी देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी, बस अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स। Baisakhi 2026: बैसाखी पर पाकिस्तान जाएंगे 3000 भारतीय सिख श्रद्धालु, ननकाना साहिब और लाहौर के करेंगे... Puducherry Election: पुडुचेरी में INDIA गठबंधन की बढ़ी टेंशन, 'फ्रेंडली फाइट' से बिखर सकता है खेल!

एटीएम लूटने के चक्कर में इक्कीस लाख जल गये

आग देखकर भाग निकले लुटेरे

राष्ट्रीय खबर

मुंबईः गैस कटर लेकर एटीएम लूटने आये थे। इसी चक्कर में एटीएम में आग लग गयी और उसमें रखे 21 लाख रुपये के नोट जलकर राख हो गये। यह घटना ठाणे की है। वहां के डोंबिवली में एक सरकारी बैंक के एटीएम में डकैती का दृश्य था। बताया जाता है कि शनिवार तड़के वहां की एटीएम मशीन में आग लग गयी।

पुलिस के मुताबिक, सुबह एक से दो बजे के बीच कुछ बदमाश एटीएम में घुसे। हालांकि एटीएम लॉक था। उन्होंने गैस कटर से ताला खोला और अंदर दाखिल हुए। बदमाशों ने अंदर लगी एटीएम मशीन को काटकर सारे पैसे निकालने की कोशिश की। उसी में यह परेशानी खड़ी हुई। गैस कटर के इस्तेमाल से एटीएम मशीन गर्म हो गयी और परिणामस्वरुप उसमें आग लग गई।

पुलिस को आशंका है कि जलते हुए एटीएम को देखकर लुटेरे भाग गए। प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि उस वक्त एटीएम में कुल 21 लाख 11 हजार 800 रुपये थे। भारी मात्रा में नकदी जलकर राख हो गई है। आग से एटीएम मशीन समेत कई अन्य चीजें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। लेकिन पुलिस ने अभी तक इस घटना में शामिल किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

देश के विभिन्न इलाकों में एटीएम लूटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पहली बार ऐसी किसी कोशिश में अंदर रखे नोटों में आग लगने की यह घटना हुई है। वैसे पुलिस को अनुमान है कि किसी न किसी तरीके से इस अपराध में शामिल लोगों का सुराग मिल जाएगा।

खबर के मुताबिक अपराधियों की इस कोशिश में पूरी एटीएम तथा वहां रखे अन्य सामान भी आग की चपेट में आकर जल गये हैं। इससे बैंक को काफी नुकसान हुआ है। अपेक्षाकृत सुनसान इलाके में होने की वजह से रात को इस एटीएम को बंद कर दिया जाता था। इसके बंद होने के बाद भी लोगों की मौजूदगी नहीं होने की वजह से अपराधियों ने इसे लूटने का प्रयास किया था।