Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhilai News: भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू पर दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ और डिवाइडर से टकराने से दो दोस्तों क... GPM News: पेपर लीक मामलों को लेकर गरमाई सियासत, पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला Raipur News: भाजपा-कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान बड़ा बवाल, पुलिसकर्मियों पर पथराव के बाद 12 कांग्रेसियो... Chhattisgarh Guest Teachers Protest: संविलियन की मांग को लेकर अड़े अतिथि शिक्षक, हिंदी भवन के सामने स... Manendragarh News: भरतपुर के बॉयज हॉस्टलों में अधीक्षकों की पोस्टिंग पर विवाद, जिला पंचायत सदस्य ने ... Bilaspur News: 7 साल से लंबित मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन, 33 जिलो... Kanker News: 14वीं राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में DSP कविता धुर्वे ने जीता गोल्ड मेडल, लगातार ... Chhattisgarh Crime News: दंतेवाड़ा में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, पुलिस खंगाल रही हत्या के एंगल ... Patti News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा, युवती पर हजारों रुपए ऐंठने और मुकरने का आरोप Punjab Jail Crime: जेल के अंदर ड्रग्स और मोबाइल सप्लाई कर रहा था डॉक्टर, कार और बैग से बरामद हुआ साम...

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आज

जयपुर: राजस्थान में विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए शनिवार को मतदान होगा, जिसके लिए सभी तैयारियों पूर्ण कर ली गई है और इस बार पांच करोड़ 26 लाख 90 हजार 146 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। यह मतदान शनिवार को सुबह सात से शाम छह बजे तक कराया जायेगा। इस चुनाव में राज्य की 200 विधानसभा सीटों में 199 सीटों के लिए 1860 से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि गंगानगर जिले में करणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण करणपुर सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया। इस चुनाव में सत्तारुढ़ कांग्रेस, मुख्य विपक्ष भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) , बहुजन समाज पार्टी (बसपा) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) आम आदमी पार्टी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) भारत आदिवासी पार्टी, जननायक जनता पार्टी, भारतीय ट्राइबल पार्टी सहित करीब अस्सी पार्टियों के उम्मीदवार एवं करीब 730 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

कांग्रेस में इस बार भी अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे नेताओं में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, मंत्रियों में शांति धारीवाल, बीडी कल्ला, भजन लाल जाटव, विश्वेन्द्र सिंह, भंवर सिंह भाटी, सालेह मोहम्मद, ममता भूपेश, प्रताप सिंह खाचरियावास, राजेंद्र सिंह यादव, शकुंतला रावत, उदय लाल आंजना, राम लाल जाट , महेंद्रजीत सिंह मालवीय एवं अशोक चांदना आदि शामिल हैं जो इस बार भी अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं। इसी तरह इस बार कांग्रेस के कई विधायक भी फिर से अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं। कांग्रेस ने लगभग अपने सौ मौजूदा विधायकों को फिर से चुनाव मैदान में उतारा हैं।

इसी तरह भाजपा में भी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष डा सतीश पूनिया, सांसद दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबा बालकनाथ, किरोड़ी लाल मीणा एवं देवजी पटेल एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया के अलावा कई भाजपा विधायक इस बार फिर चुनाव मैदान में ताल ठोक रखी है। भाजपा ने इस बार अपने करीब 60 मौजूदा विधायकों को फिर से चुनाव लड़ने का मौका दिया है।

इनके अलावा रालोपा के संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी खींवसर से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। रालोपा ने चन्द्रशेखर आजाद के नेतृत्व वाली आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ चुनावी गठबंधन किया है और दोनों मिलकर 124 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस चुनाव में भाजपा 199 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि कांग्रेस 198 पर चुनाव लड़ रही है और वह एक सीट भरतपुर को अपने सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के लिए छोड़ी है जहां से रालोद के प्रत्याशी एवं मंत्री सुभाष गर्ग चुनाव मैदान में हैं।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मतदान के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में 51 हजार 507 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। 18-30 आयु वर्ग के एक करोड़ 70 लाख 99 हजार 334 के युवा मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 18-19 आयु वर्ग के 22 लाख 61 हजार आठ नव मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 36 हजार 101 स्थानों पर मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। 10 हजार 501 मतदान केन्द्र शहरी क्षेत्र में और 41 हजार छह ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए हैं।