Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

ईडी के दो अफसर घूस लेते गिरफ्तार हुए

राष्ट्रीय खबर

जयपुरः विरोधी दल लगातार ईडी पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगा रहे हैं। ईडी की कार्रवाई से संबंधित कई मामले विभिन्न अदालतों में लंबित भी हैं। इसके बीच ही जयपुर से ईडी के ही दो अधिकारी घूस लेते पकड़े गये हैं। राजस्थान में चिटफंड मामले में केस दर्ज होने से रोकने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दो अधिकारियों ने कथित तौर पर 15 लाख रुपये घूस लिये हैं। गिरफ्तारी के साथ साथ पैसे भी बरामद किये गये हैं। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक बयान में कहा कि ईडी के दो अधिकारियों को पैसे लेते हुए पकड़ा गया।

कांग्रेस शासित राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी निकाय ने कहा, एसीबी की एक टीम ने दो ईडी निरीक्षकों को 15 लाख रुपये लेते हुए पकड़ा। एसीबी ईडी निरीक्षकों के परिसरों की तलाशी ले रही है। बता दें कि ईडी ने विदेशी मुद्रा नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में 30 अक्टूबर को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव से नौ घंटे तक पूछताछ की थी।

25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक एक महीने पहले ईडी की कार्रवाई को गहलोत सरकार ने राजनीतिक प्रतिशोध बताया था। श्री गहलोत ने कहा है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कथित दुरुपयोग के कारण केंद्रीय एजेंसियां अपनी विश्वसनीयता खो चुकी हैं। उन्होंने कहा, केंद्रीय एजेंसियों की अब कोई विश्वसनीयता नहीं रह गई है।

यह चिंताजनक स्थिति है। यह मेरे बेटे या राज्य कांग्रेस अध्यक्ष के बारे में नहीं है। आतंक मचा रखा है देश में। राष्ट्रीय राजधानी की शराब नीति मामले में ईडी की पूछताछ का सामना करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद सहित विपक्षी दलों और नेताओं ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार 2024 में राष्ट्रीय चुनाव से पहले उन्हें निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।