Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dubai Property Market: मिडिल ईस्ट टेंशन का दुबई रियल एस्टेट पर बड़ा असर, औंधे मुंह गिरे प्रॉपर्टी के... Health Alert: क्या आप भी AI से पूछते हैं बीमारी का इलाज? नई स्टडी का खुलासा- 50% मामलों में मिली गलत... Vaishakh Masik Shivratri 2026: आज है वैशाख मास की शिवरात्रि, जानें पूजा का सटीक मुहूर्त और विशेष संय... Fitness Tips: जिम जाने का समय नहीं? आलिया भट्ट के ट्रेनर से सीखें 10 मिनट का ये आसान होम वर्कआउट Jhansi News: झांसी में बीयर कंटेनर और मिर्ची के ट्रक में जोरदार भिड़ंत, लूटपाट के डर से मौके पर पुलि... Amravati News: 108 लड़कियों से दरिंदगी और 350 वीडियो वायरल; जानें अमरावती 'वीडियो कांड' में कैसे बिछ... MP Crime News: झाबुआ में अमानवीयता की सारी हदें पार, महिला का मुंडन कर कंधे पर पति को बैठाकर गांव मे... Cyber Crime News: 'आपका नंबर पहलगाम आतंकी के पास है...' कॉल पर डराकर बुजुर्ग से 73 लाख की ठगी, जानें... Bihar New CM: बिहार में रचा गया इतिहास, सम्राट चौधरी बने पहले BJP मुख्यमंत्री; विजय चौधरी और विजेंद्... Bengal Election 2026: पांच संभाग और BJP का 'साइलेंट मिशन', चुनावी शोर के बीच ऐसे बंगाल फतह की रणनीति...

आबादी के करीब पहुंचा सौ हाथियों का बहुत बड़ा झूंड

राष्ट्रीय खबर

जलपाईगुड़ी: जंगली हाथियों का एक बहुत बड़ा समूह फिर से तीस्ता नदी पार कर गया। सैकड़ों जंगली हाथी जंगल छोड़कर आबादी वाले इलाके में आ गए हैं। इस वजह से वहां के गांवों में सतर्कता बरती जा रही है। हाथियों का दल रात नहीं बल्कि दिन में ही नदी किनारे आबादी वाले इलाकों में घूमता दिख रहा है।

सोमवार सुबह हाथियों का समूह जलपाईगुड़ी के रंगधामाली, छतरापार होते हुए पहाड़पुर ग्राम पंचायत के छोटा चौधरीपाड़ा इलाके में प्रवेश कर गया। सदर प्रखंड के स्थानीय निवासियों ने सुबह-सुबह हाथियों का विशाल झुंड देखा। इस बहुत बड़े झूंड में हाथियों के कुछ बच्चे भी हैं। दल में बच्चों के होने की वजह से हाथी अधिक सतर्क और आक्रामक होते हैं, यही चिंता का विषय बन गया है।

लोगों ने देखा कि हाथियों का एक समूह तीस्ता चार से सटे इलाके में घुस गया, जिससे इलाके के निवासियों में दहशत फैल गई। तीस्ता चार इलाके में जंगली हाथियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। इस बात की सूचना वन विभाग को भी दी गयी। खबर पाकर वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे। वे ग्रामीण लोगों को चेतावनी दे रहे हैं।

मालूम हो कि रविवार की देर रात हाथियों का दल बैकुंठपुर जंगल से तीस्ता के किनारे आ गया था। सोमवार सुबह से ही वे तीस्ता नदी के किनारे घूम रहे हैं। दिन का उजाला होने के कारण उन्हें जंगल में लौटाना संभव नहीं था। इसलिए वनकर्मी लगातार हाथियों के दल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।

हाथियों का दल इलाके पर नजर रख रहा है, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। इस बीच सुबह से ही हाथियों के दल से पूरे इलाके में दहशत फैल गयी।स्थानीय ग्रामीणों का मानना ​​है कि उन्होंने भोजन की तलाश में गांव पर हमला किया। यह समझा जा रहा है कि भोजन की तलाश में भटकता हुआ ही यह दल आबादी वाले इलाके में आ गया है। अब वन विभाग इस तैयारी में जुटा है कि इतने बड़े दल को शांति के साथ उसके पुराने मार्ग के जरिए जंगल में वापस भेजा जाए।