Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बाघ का जानलेवा हमला, युवक ने लाठी से वार कर बचाई जान शिक्षक हरदास कुशवाहा के तबादले के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, मजना-खरगापुर मार्ग पर लगाया चक्काजाम MPPSC परीक्षा में दो ऑप्शन चुनने पर क्या होगा? हाईकोर्ट पहुंचा ओएमआर शीट और माइनस मार्किंग का विवाद बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन निर्माण कार्य के चलते 20 सितंबर से 16 अक्टूबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावि... दतिया के सहिड़ाखुर्द में रिश्तों को तार-तार करने वाली वारदात: 13 वर्षीय किशोरी से खेत में दुष्कर्म मुरैना में शादी के 42 दिन बाद नवविवाहिता शिक्षिका ने लगाई फांसी: अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम,... एमपी में 1.5 लाख शिक्षकों को देनी होगी पात्रता परीक्षा: 21 अगस्त से आवेदन शुरू, 12 अक्टूबर से एग्जाम... जबलपुर के रेस्टोरेंट में काम को लेकर विवाद, सहकर्मी ने 20 वर्षीय युवती की चाकू से गोदकर की हत्या आईडीएफ का कोई भी सैनिक हताहत नहीं नितिन नबीन ने घोषित की नई टीम: 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 12 महिलाओं को मिली जगह; जानें BJP संविधान ...

अनेक किस्म की चर्चा के  बीच रिजर्व बैंक का बयान आया

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक की बाजार से 500 रुपये के नोट वापस लेने की कोई योजना नहीं है। इतना ही नहीं, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी 1000 रुपये के नए नोट पेश किए जाने की अटकलों को खारिज कर दिया। यह स्पष्टीकरण तब आया है जबकि इस बारे में सोशल मीडिया पर तरह तरह की सूचनाएं प्रसारित हो रही थी।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरबीआई गवर्नर ने कहा, 500 रुपये के नोट वापस नहीं लिए जा रहे हैं. यहां तक ​​कि 1000 रुपए के नोट भी वापस नहीं लाए जा रहे हैं। जनता से अनुरोध है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। हाल ही में आरबीआई ने बाजार से 2000 रुपए के नोट वापस लेने का एलान किया है।

आरबीआई ने घोषणा की है कि बैंक 30 सितंबर तक 2,000 रुपए के नोट बदल सकेंगे। 2000 रुपये के नोट को लेकर इस घोषणा के बाद कयासों का दौर शुरू हो गया जिसके बाद रिजर्व बैंक 500 रुपये के नोट भी बाजार से वापस ले लेगा। दो हजार के नोट बाजार से वापस लेने के पहले ही यह बात सामने आ चुकी थी कि इस श्रेणी के अधिकांश नोट नियमित प्रचलन से बाहर हो चुके हैं। इसका अर्थ यह भी था कि इन दो हजार के नोटों को एकत्रित किया गया है।

वैसे जब यह नोट प्रचलन में लाये जा रहे थे तब भी कई किस्म की चर्चाएं बाजार में आयी थी। इनकी वजह से दो प्रमुख समाचार एंकरों की आज तक फजीहत हो रही है, जिन्होंने इस दो हजार के नोट में माइक्रोचिप होने की बात का प्रसारण किया था। लोग अब भी मौका पाते ही चिप के सवाल पर उन्हें घेर लेते हैं।

दूसरी तरफ  यहां तक ​​कि कयास भी लगने लगे हैं कि 1000 रुपए के नोट फिर से बाजार में लाए जाएंगे। 2000 रुपये के नोटों के विमुद्रीकरण की घोषणा के बीच, इन दो मुद्दों के बारे में लोगों के बीच मजबूत अटकलों के कारण आरबीआई को खुद ही मैदान में उतरना पड़ा। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों को लेकर चल रही अटकलों को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा कि बाजार में मौजूद 2,000 रुपये के नोटों में से 50 प्रतिशत रिजर्व बैंक के हाथ में आ चुका है. बैंक को मिले 2000 रुपये के नोटों की कीमत 1 लाख 82 हजार करोड़ रुपये है। इसमें से 85 फीसदी रकम बैंक डिपॉजिट से आई है।