Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें

केक की दुकान से भालू ने भरपेट केक खाया

कॉनिकटः यहां से एक अजीब घटना की सूचना आयी है। दरअसल समझा जा रहा है कि इस घटना का मुख्य पात्र शायद बहुत भूखा रहा होगा और अचानक उस भूख के मारे वह एक केक की दुकान के अंदर कुछ भोजन की तलाश में चला गया।

चार फीट कद के इस भालू को देखते ही वहां मौजूद अथवा दूर खड़े लोग सुरक्षा के लिहाज से वहां से चंपत हो गये। दुकान में मौजूद कर्मचारियों ने जब उसे अंदर आते देखा तो शोर मचाया।

भालू, भालू का शोर सुनकर दूसरे लोगों का ध्यान भी इस तरफ आकृष्ट हुआ। बड़े आकार के इस भालू को देख दुकान के अंदर और बाहर मौजूद लोग सुरक्षित इलाकों की तरफ भाग निकले।

कई लोग जान बचाने के लिए पड़ोस की दुकान में प्रवेश कर गये और उसके दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। किसी ने आपातकालीन सेवाओं को फोन पर इस घटना की जानकारी दी।

लेकिन जिसे लेकर इतना हंगामा हुआ, वह बेफिक्र था। भोजन तलाशते हुए दुकान में उसे रखा हुआ कप केक नजर आ गया। एक बार स्वाद चखने के बाद उसे यह अच्छा लगा।

इस वजह से वह दुकान में रखे कप केकों को भी मजे से खाने लगा। अपना पेट भरने के लिए भालू ने लगभग 60 कपकेक खा लिए। उसके बाद दुकान का एक कर्मचारी अपनी कार से बार-बार हॉर्न बजाने लगा।

उस हॉर्न की आवाज पर कुछ देर बाद उसने केक खाया और भाग गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर गई। लेकिन तबतक भालू ने केक खा लिया था।

बताया जा रहा है कि यह घटना बीते बुधवार की है. उस दुकान के मालिक ने इस घटना को इंस्टाग्राम पर हाईलाइट किया। उन्होंने जो तस्वीर पोस्ट की उसमें सड़क पर कपकेक बिखरे नजर आ रहे थे। हालांकि भालू के हमले में कोई घायल नहीं हुआ।