Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sanjay Barwasni Protest: सोनीपत में जिला पार्षद का प्रदर्शन; अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे... HTET 2025 Application Correction: हरियाणा TET परीक्षा आवेदन में सुधार का मौका; 25 जून तक करें त्रुटि... Namo Bharat Corridor Haryana: हरियाणा की नई मेट्रो और नमो भारत परियोजनाओं को मिली मंजूरी; 33,000 करो... Chandigarh Education Department News: शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत; CCL प्रक्रिया हुई सरल... HBSE 10th Result Update: री-चेकिंग ने बदली किस्मत; हरियाणा बोर्ड की नई टॉपर बनी दिपांशी जैन, हासिल क... Hisar Toll Plaza Murder: हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर सनसनी; टोल टैक्स को लेकर हुए विवाद में मैनेजर की गाड... India's First Hydrogen Train: 120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन; जींद-सो... Haryana Pension News: पेंशनधारकों के लिए चेतावनी; 30 दिनों में जन्म तिथि सत्यापित न कराई तो रुक जाएग... Ambala News: मानसून से पहले अंबाला कपड़ा मार्केट में नगर निगम का 'पीला पंजा'; अतिक्रमण हटाने का बड़ा ... राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का असर अब निकल रहा है

इस बार पूरी भव्यता के साथ होगा आयोजनः डॉ उरांव

  • मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद जानकारी ली

  • कोरोना के कारण दो तीन साल ठीक से नहीं हुआ

  • मंदिर के प्रधान सेवक से अलग से बात चीत की

राष्ट्रीय खबर

रांचीः झारखंड के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने आज राजधानी रांची धुर्वा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और आगामी रथ मेला की तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव डॉ राजेश गुप्ता छोटू, अभिषेक साहू,संजीत यादव, कुमुद रंजन,नवीन सिंह, परमेश्वर राम उपस्थित थे।

मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण दो तीन वर्षों तक रथ मेले का भव्य आयोजन नहीं हो सका, लेकिन इस बार रथमेला का पुरानी परंपरा और भव्यता के साथ आयोजन हो, इसे लेकर सरकार की ओर से सभी आवश्यक सहयोग किया जाएगा।

डॉ उरांव ने कहा रथ यात्रा का धार्मिक महत्व के साथ साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व भी है।20 जून को रथ यात्रा में लाखों श्रद्धालु आते हैं सबको मेरी ओर से एवं सरकार की ओर से शुभकामनाएं। मौके पर मंत्री रामेश्वर उरांव ने रथ मेला की तैयारियों को लेकर हो रहे कार्यों का भी जायजा लिया।

मंत्री रामेश्वर उरांव ने बताया कि उन्होंने पहली बार 1974 में जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल हुए थे, इसके बाद लगातार कई अवसरों एवं परिचितों के शादी-विवाह कार्यक्रम में यहां आने का मौका मिलता रहा। उन्होंने भगवान जगन्नाथ,भाई बलराम और बहन सुभद्रा से राज्यवासियों की खुशहाली की कामना की।

साथ ही लोगों के बेहतर जीवन और आर्थिक सुदृढ़ता एवं गरीबी खत्म होने की प्रार्थना की।पूजा-अर्चना के बाद मंत्री रामेश्वर उरांव ने रथयात्रा की तैयारी में लगे स्थानीय कारीगरों से भी मुलाकात की एवं रथ के साथ फोटो भी खिंचवाई और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया एवं निर्माण हो रहे रथ के कार्यों पर भी संतोष जाहिर किया।इसके पूर्व वित्त मंत्री डा.रामेश्वर उरांव, पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ,लाल किशोर नाथ शाहदेव,डा.राजेश गुप्ता ने विधिवत मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की, पुष्पांजलि एवं आरती किया तथा आशीर्वाद लिया।

पासवा प्रदेश अध्यक्ष व जगन्नाथपुर रथ यात्रा के सेवक आलोक कुमार दूबे ने कहा कि हर बार रथ यात्रा में शामिल होता रहा हूं लेकिन पिछले दो वर्ष से कोरोना के कारण रथ यात्रा नहीं निकला जिससे लोगों में निराशा थी ,इस बार रथ यात्रा को लेकर पूरे राज्य में जगन्नाथ स्वामी के भक्त उत्साहित हैं।

आलोक दूबे ने कहा कि सरकार से पानी,बिजली,महिला सुरक्षा,स्वास्थ्य केन्द्र एवं अन्य सभी जरुरत की चीजें उपलब्ध कराने का अनुरोध सरकार के प्रतिनिधि डा.रामेश्वर उरांव से की गई है और उन्होंने आज स्पष्ट तौर पर कहा पूरे उत्साह से भगवान जगन्नाथ की पूजा होगी और इसमें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मैं जगन्नाथ स्वामी से राज्य की खुशहाली, तरक्की की कामना करता हूं।

समाजसेवी व पासवा उपाध्यक्ष लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि रथ यात्रा में पूरे राज्य के कोने कोने से लोग शामिल होते हैं।पूरे धूमधाम एवं उत्साह से प्रभू जगन्नाथ की यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में पासवा पार्टी कार्यकर्त्ता भी मौजूद थे।

वित्त मंत्री डा.रामेश्वर उरांव ने रांची महानगर काली पूजा समिति के अध्यक्ष विनय सिंह,बबलू बर्मा, रामनवमी पूजा समिति डोरंडा के अध्यक्ष राधेश्याम विजय, समाजसेवी गौरी शंकर यादव, अभिषेक साहू, संजीत यादव,कुमुद रंजन, अनिकेत राज,कर्ण सिंह, महेन्द्र प्रसाद,रामजी सिंह,राहुल कुमार,सूरज कुमार,प्रमोद मिश्रा सहित कई पत्रकारों को भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया।

जगन्नाथपुर मंदिर के प्रथम सेवक व ट्रस्ट के सदस्य ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने वित्त मंत्री डा रामेश्वर उरांव से मुलाकात की एवं शहीद परिजनों को उचित सम्मान देने एवं रथ यात्रा की सफलता से संबंधित अनुरोध पत्र सौंपा।समिति के अन्य सदस्यों ने भी मंत्री से मुलाकात कर मंदिर के विशेष सुविधा के लिए सहयोग भी मांगा।