Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Karnataka IPL Ticket Row: आईपीएल ओपनिंग मैच के लिए हर विधायक को मिलेंगे 2 VIP टिकट, डीके शिवकुमार की... India on Hormuz Crisis: होर्मुज जलडमरूमध्य से 4 भारतीय जहाज सुरक्षित भारत पहुंचे, विदेश मंत्रालय ने ... Middle East Crisis India: मिडिल ईस्ट तनाव पर भारत सरकार की पैनी नजर, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बन... Indian Railways Alert: सावधान! चेन पुलिंग करने वालों पर रेलवे का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, दर्जनों ग... Live-in Relationship Law India: नैतिकता अपनी जगह, पर विवाहित पुरुष का लिव-इन में रहना जुर्म नहीं- हा... Rekha Gupta Attacks AAP: दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा हमला, अधूरे प्रोजेक्ट्स और देन... दाहोद से हुंकार: 'सरकार ने आदिवासियों को किया दरकिनार', सीएम मान और केजरीवाल का गुजरात सरकार पर सीधा... बड़ी खबर: जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए 20 दिन पहले बुक करें टिकट, फ्लाइट शेड्यूल को लेकर आई ये... PM Modi on West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, पीएम मोदी बोले- 'टीम इ... Bhopal Crime News: भोपाल में 6 साल की मासूम पर तलवार से हमला, नानी के घर जाते समय हुआ हादसा

मन की बात बन गया है जन आंदोलन : जयंत

हजारीबागः मार्खम कॉलेज के विवेकानंद सभागार में हजारीबाग के सांसद सह संसदीय वित्त संबंधी स्थाई संसदीय  समिति के अध्यक्ष जयंत सिंहा के तत्वावधान  में आयोजित देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कराया गया। इस प्रसारण को सभी उपस्थित शिक्षक- कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं छात्र -छात्राओं ने देखा। इस कार्यक्रम के पश्चात अपने संबोधन में सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि ‘मन की बात जन आंदोलन बन गया है।

उन्होंने कहा कि हम सभी देश के प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ ,सबका विकास एवं  सबका विश्वास’ पर प्रगति के पथ पर हैं। अपने संबोधन के दौरान सांसद ने मंच से उतरकर सभीछात्र-छात्राओं की कक्षा  लेते हुए ‘मन की बात’ पर अपना मंतव्य एवं  सलाह देने की बात कही।  इस पर छात्र- छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए।  अपने विचार व्यक्त करने वाले  छात्र-छात्राओं में मुख्य रूप से एनएसएस की स्वयंसेविका प्रगति प्रेरणा, एनसीसी कैडेट सोनल कुमारी एवं सुमंत कुमार सोनी ने अपने विचार व्यक्त किए ।

छात्रा सोनाली कुमार ने देश की गंभीर समस्या को समानता करने पर अपना विचार दिया। इस पर सांसद ने आर्टिकल 14 पर समानता के अधिकार को बताया। सांसद क्षेत्र विशेष कल्चर सोहराई कला का हजारीबाग,  रांची हवाई अड्डा एवं दिल्ली हाट पर स्थानीय सोहराई कला की ख्याति  की जानकारी दी।  सांसद ने प्रधानमंत्री के योगा कार्यक्रम की सराहना  करते हुए इसे निरंतर करते रहने की सलाह देते हुए वृक्षासन आश्रम को कर दिखाया।

कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ संध्या प्रेम ने सांसद से कॉलेज के विकास में सहयोग करने की बात कही। प्रधानाचार्या ने सांसद को मन की बात कार्यक्रम को सफल आयोजन कराने की तारीफ की। मंच संचालन प्रोफेसर इंचार्ज  डॉ श्याम किशोर सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक गजेंद्र सिंह ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपाई नेता आनंद देव, अनुपम भाई वर्मा ज्योति कुमार गुड्डू विकास सिन्हा अरविंद सिंह सुरेंद्र कुमार सिन्हा, जितेंद्र जैन, समेत काॅलेज के  शिक्षकों में मुख्य रुप से  डॉ प्रदीप कुमार सिंह,  प्रोग्राम ऑफिसर भोला नाथ सिंह वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ  बीडी त्रिवेदी, शिक्षक संतोष कुमार रविदास, कनक रागनी, अंतरा गुप्ता,  अनुपम कुमारी, कलाकार अमित कुमार गुप्ता समेत पूरा विवेकानंद सभागार मन की बात कार्यक्रम को देखने के लिए भरा हुआ था। इस अवसर पर सांसद ने सभी छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य सुरक्षा किट्स का वितरण कराया।