Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अब सस्ता होगा आपका डेली लंच: स्विगी और ज़ोमैटो की 'वैल्यू मील' स्ट्रैटेजी से बदलेगी फूड डिलीवरी की द... Instagram Child Exploitation Case: मेटा के जवाब की जांच शुरू, IT मंत्रालय का बड़ा एक्शन Fingernail Lunula Meaning: नाखूनों पर बने सफेद अर्धचंद्र से जानें अपना भविष्य और भाग्य प्रेगनेंसी में जरूरी पोषण: स्वस्थ मां और बेबी के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 सुपरफूड्स केन्या का विलवणीकरण प्लांट का वन्यजीवन में सहयोग ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग हादसा: CBI ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, MCD अधिकारियों को मिली बड़ी राहत Lucknow-Kanpur Expressway: आम जनता के लिए खुला 6-लेन एक्सप्रेस-वे, 120 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी गाड़... Ghazipur Crime News: जेवर और पैसों के विवाद में दादी बनी कातिल, मासूम पोते की गला दबाकर हत्या महाकाल मंदिर: सावन और भादौ मास में बदली आरती दर्शन की व्यवस्था, अब और अधिक श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन सिंहस्थ 2028 की तैयारी: रेलवे पटरी पर हादसों को रोकने के लिए बिछाया जा रहा सुरक्षा घेरा

छह साल के बच्चे ने शिक्षक को गोली मार दी

वर्जिनियाः यहां की एक घटना ने पूरे देश को भौंचक्का कर दिया है। दरअसल इस घटना में छह साल का एक स्कूल छात्र अपने स्कूल बैग में एक बंदूक ले आया था। उसने स्कूल के शिक्षक अबी झेवेरनर पर गोल चला दी। गोली से घायल हुए शिक्षक की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं। इस एक घटना से पूरे देश अचंभित हो गया है।

यह घटना अमेरिका में बंदूक संस्कृति से बिगड़ते माहौल का एक जीता जागना नमूना है। खास कर इतने कम उम्र के बच्चे के पास बंदूक होना ही अपने आप में एक बड़ा सवाल बन गया है। कई प्रांतों में इसी वजह से अब हथियार रखने की मिली छूट को नियंत्रित करने की मांग उठने लगी है।

पूर्व में भी कई बार स्कूलों में फायरिंग होने की घटनाओं की वजह से अब इन स्कूलों के भीतर भी हथियारबंद सुरक्षा कर्मी मौजूद होते हैं। इसे भी बच्चों को मानसिक विकास के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। वैसे अमेरिका में सिनेमाघर, थियेटर, नाइट क्लब, सामान्य दुकानों, मॉलों, अस्पतालों, चर्च के भीतर, संगीत समारोहों में अथवा बसों में भी इस किस्म की फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं।

लेकिन चूंकि इस मामले में एक छह साल का बच्चा जुड़ा हुआ है, इसलिए इस पर बहुत अधिक चर्चा हो रही है। अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर उस बच्चे ने बंदूक लाने का फैसला क्यों किया और अपने साथ बंदूक लेकर आने के बाद उसने अचानक गोली क्यों चलायी। गनीमत है कि शिक्षक को इससे खतरनाक चोट नहीं आयी है।

इस उम्र के बच्चे आम तौर पर सांटा क्लोज को असली तथा अंधेरे इलाके में दानव होने की बात को भी सही मानते हैं। वैसे इस बच्चे को इस अपराध के लिए क्या सजा दी जाएगी, यह भी राष्ट्रीय बहस का मुद्दा बन गया है क्योंकि इससे पहले इतने कम उम्र के किसी बच्चे ने ऐसा काम नहीं किया था। कुछ लोग मानते हैं कि बच्चे को बंदूक का खतरा भी शायद सही तरीके से पता नहीं होगा लेकिन दरअसल क्या हुआ था, यह अब पुलिस जांच का विषय बन गया है।