Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप रूस ने मिसाइल दागे तो यूक्रेन का ड्रोन हमला Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ताइवान में हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर सात अक्टूबर के अपराधियों को याद रखा है इजरायल ने

टिकटॉक के जरिए मोबाइलों में फैल रहा है वायरस

  • सारी निजी सूचनाओँ को होती है चोरी

  • अनजाने में वीडियो ऑडियो भी बनाता है

  • लोगों को अनजाना लिंक से बचने की सलाह

नाईजरः प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक से भी वायरस और स्पाईवेयर फैलाया जा रहा है। दरअसल इस प्लेटफॉर्म पर चल रहे अदृश्य चुनौती के नाम से एक खेल लोकप्रिय हुआ है। जांच में पाया गया है कि इसके अंदर ही मैलवायर छिपाये गये हैं जो संबंधित व्यक्ति की तमाम सूचनाओं की चोरी कर रहे हैं। नाईजीरिया के तकनीकी विशेषज्ञों में स्थानीय स्तर पर लोगों को इससे दूरी बनाने को कहा है।

कुछ लोगों ने साजिश को न समझते हुए इस फंदे में खुद को फंसा लिया था। बाद में उन्हें पता चला कि उनकी तमाम निजी सूचनाएं सोशल मीडिया पर चली जा रही है। दरअसल इस खेल में शामिल होने वालों को एक वीडियो डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है। इसी वीडियो में वह वायरस छिपा हुआ है जो बाद में मोबाइल पर मौजूद सारी सूचनाओं को चोरी करने लगता है।

जांच में पाया गया है कि इसमें अनफिल्टर नामक जो साफ्टवेयर छिपाया गया है, वही यह गड़बड़ी करता है। इसमें जांच के दौरान वास्प और डब्ल्यू4एसपी नामक आंकड़ा चुराने वाले वायरस पाये गये हैं। एक बार डाउनलोड करने के बाद यह स्पाईवेयर उनके मोबाइल पर मौजूद पासवर्ड सहित सारे आंकड़े चुरा ले जाता है। इससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

यह चेतावनी भी दी गयी है कि इस स्पाईवेयर के मोबाइल फोन पर मौजूद होने की स्थिति में वह मोबाइल उसका इस्तेमाल करने वाले की जानकारी के बिना ही तस्वीरें, वीडियो और आवाज की रिकार्डिंग करने लगता है और उन्हें हैकरों तक पहुंचाता है। इससे संबंधित व्यक्ति की निजता का नुकसान होता है। देश में अचानक लोकप्रिय हुए इस खेल का यह राज पता चलने के बाद लोगों को अपने अपने मोबाइल की अच्छे तरीके से जांच कर लेने की सलाह दी गयी है।

नाईजीरिया में हाल के वर्षों में टिकटॉक काफी लोकप्रिय हुआ है। इसी वजह से उसके सहारे ही हैकरों ने यह जाल बिछाया है, जिसमें काफी लोग फंस भी चुके हैं। लोगों को आगाह किया गया है कि किसी भी अनजाने लिकं को वे न तो क्लिक करें और ना ही किसी लुभावने जाल में फंसने के लिए किसी लिंक को डाउनलोड करें।