Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...

चौथी बार कोरोना फैलने के बाद अब चीन में ढिलाई दी गयी

  • लॉकडाउन के नियमों में ढील दी गयी

  • वैज्ञानिकों ने एकांतवास के नियम बदले

  • वायरस के नये स्वरुप का विवरण नहीं दिया

राष्ट्रीय खबर

रांचीः चीन की सरकार ने दोबारा से लॉकडाउन के कड़े नियमों में ढील देने का फैसला किया है। इसके बीच अचानक वहां हुए कोरोना विस्फोट के बारे में वहां के वैज्ञानिकों का आकलन है कि इस वायरस के विषाणुओं ने अपना स्वरुप बदल लिया है। इन वैज्ञानिकों ने इसे अब नया नाम देने की वकालत की है। जिसकी पूरी दुनिया में तीखी प्रतिक्रिया हुई है।

दरअसल वुहान के वायरस लैब से यह वायरस लीक हुआ था अथवा नहीं, इस पर विवाद अब भी जारी है। इसलिए लोग चीन के वैज्ञानिकों के किसी भी सलाह को तुरंत ही स्वीकार करने के पक्ष में नहीं है। इंटरनेट पर नाराज कई लोगों ने इस बदले स्वरुप के वायरस का नाम अब वुहान लैब वायरस रखने तक की बात कह दी है। इससे समझा जा सकता है कि चीन के वैज्ञानिकों की इस बात को अब भी गंभीरता से नहीं लिया गया है।

लोग यह मानते हैं कि चीन को इस तरीके से मुद्दे को भटकाने के बदले अपने नागरिकों के लिए बेहतर वैक्सिन तैयार करने पर अधिक ध्यान देना चाहिए। अचानक कई इलाकों में कोरोना संक्रमण के फैलने की वजह से चीन के कई प्रांतों में फिर से लॉकडाउन लगाना पड़ा था। इस बार उस फैसले की न सिर्फ आलोचना हुई थी बल्कि लोगों ने सड़कों पर उतरकर सरकार के इस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।

अब चीन के वैज्ञानिक इन संक्रमित रोगियों की जांच कर लेने के बाद इसमें हुए बदलाव की बात कह रहे हैं। इस क्रम में वहां मामूली तौर पर संक्रमित रोगियों को अपने अपने घरों में ही एकांत में रहने तथा पारंपरिक चीनी दवाइयों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। वैसे वैज्ञानिकों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि उन्होंने इस वायरस के स्वरुप में क्या नया बदलाव देखा है। इसी वजह से उसका नाम बदलने के सुझाव पर नाराजगी दिखी है।

इस बीच वायरस का नाम बदलने की चर्चा के बीच वुहान लैब से निकले वायरस की चर्चा फिर से होने लगी है। लोग यह मान रहे हैं कि प्राकृतिक तौर पर यह वायरस का आचरण ही होता है कि वह समय समय पर अपना स्वरुप बदलता चला जाता है। इसी वजह से टीबी और मलेरिया की दवाइयों को भी वायरस के स्वरुप में हुए बदलाव की वजह से बदलना पड़ा है।

वैसे इस मुद्दे पर चीन के चाइना एसोसियेशन ऑफ मेडिसींस की इकाई ने सर्वसम्मति से वायरस के स्वरुप में हुए बदलाव को स्वीकार करने की बात कही है। आलोचना होने के बाद इंटरनेट पर यह दलील भी दी गयी है कि वहां के पहले वर्ष 2015 में ऐसा वायरस यूनिवर्सिटी ऑफ नार्थ कैरोलिना में भी तैयार किया गया था। वह वायरस भी चमगादड़ों से लिया गया था और उसमें जेनेटिक संशोधन किये गये थे।

दूसरी तरफ लोगों ने बैट वुमैन के नाम से चर्चित चीनी महिला वैज्ञानिक के पूर्व के दावों का उल्लेख करते हुए कहा है कि खुद उस महिला ने ही एक वैज्ञानिक परिचर्चा में अपने स्तर पर ऐसा वायरस तैयार करने का दावा किया था। अब वायरस के लीक होने के बाद एक प्रमुख अमेरिकी वैज्ञानिक के साथ भी उनकी सांठगांठ के तथ्य सामने आ चुके हैं। इसलिए अगर वायरस ने अपना स्वरुप बदला भी है तो चीन को इस बारे में और अधिक विस्तार से जानकारी देनी चाहिए। साथ ही अपने लोगों को राहत देने के लिए वह वैक्सिन पर क्या काम कर रहा है, यह भी बताना चाहिए। दूसरी तरफ कुछ लोग यह दलील दे रहे हैं कि अगर चीन ने वाकई यह वायरस बनाया था तो वह अपने ही देश के लोगों पर इसका प्रयोग क्यों करेगा।