Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लुधियाना में हैवान बना पति: मामूली विवाद में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, 4 साल के बेटे को छ... गोल्ड में मोटा मुनाफा देने का झांसा: लुधियाना में दो कारोबारियों से 1.66 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस की... लुधियाना: गोयल अस्पताल के पास रास्ता रोककर युवक से लूटी सोने की चेन, बिना नंबर वाली स्प्लेंडर से आए ... लुधियाना में बड़े टैक्स फ्रॉड और जाली दस्तावेजों के गिरोह का भंडाफोड़, 2 मुख्य आरोपियों पर FIR सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... महंगाई भत्ते पर हाईकोर्ट का बड़ा कदम: मुख्य सचिव भी बने पक्षकार, 27 अक्टूबर को तय होगी DA की दिशा पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी: चंडीगढ़-मोहाली में बादलों का डेरा, उमस के बीच राहत की उम्मीद फरीदाबाद में हैवानियत: बुजुर्ग से शादी का विरोध करने पर महिला पर डाला खौलता पानी, दंपती गिरफ्तार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से बड़ी खुशखबरी: 27 अक्टूबर से हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइ...

जरूरत पड़ने पर विकेटकीपर की भूमिका निभा सकते हैं राहुल

ढाका: भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल ने कहा है कि वह एकदिवसीय क्रिकेट में जरूरत पड़ने पर विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाने के लिये तैयार हैं। राहुल ने बंगलादेश के खिलाफ पहले वनडे में एक विकेट की हार के बाद कहा, हमने पिछले छह-सात महीनों में ज्यादा एकदिवसीय क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन अगर आप देखेंगे तो 2020-21 में मैंने एकदिवसीय क्रिकेट में विकेटकीपर की भूमिका निभाते हुए चौथे-पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी की है। उल्लेखनीय है कि ऋषभ पंत के चोटग्रस्त होने के बाद पहले मैच के लिये राहुल को विकेटकीपर की जिम्मेदारी दी गयी थी।

टी20 एवं टेस्ट में भारत के लिये ओपनिंग करने वाली राहुल ने यहां पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिये सर्वाधिक 73 रन बनाये। भारत ने राहुल के अर्द्धशतक की बदौलत बंगलादेश के सामने 186 रन का लक्ष्य रखा, हालांकि बंगलादेश ने नौ विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। राहुल ने कहा, “यह एक ऐसी जिम्मेदारी है जिसके लिये टीम ने मुझे तैयार रहने के लिये कहा है। मैं यह पहले भी कर चुका हूं, और टीम में जब भी इसकी जरूरत होगी, मैं यह किरदार निभाऊंगा।

राहुल ने कहा कि वह टी20 विश्व कप के बाद से अपने खेल पर काम कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रन बनाकर अच्छा महसूस कर रहे हैं। टी20 विश्व कप में राहुल का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जहां वह छह में से चार पारियों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके और 21.33 की औसत से कुल 128 रन बनाये। राहुल ने कहा, यह उन दिनों में से एक था, जहां मैं गेंद को बेहतर टाइम कर रहा था और जो शॉट मैंने खेले वह सौभाग्य से सीमा रेखा के पार गये। मैंने जो भी विकल्प चुना वह मेरे पक्ष में रहा।