Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... मानव को अंगों को उगाने में मदद करेगा

एमपी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है. तीनों एक ही बाइक पर सवार थे. इस दौरान सामने से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ये हादसा हो गया. दोनों मृतक सगे भाई बताए जा रहे हैं, जो एक होटल में काम करते थे. होली की छुट्टी पर सभी बाइक से अपने घर आ रहे थे. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी के मुताबिक, बोलेरा वाहन और एक बाइक की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों में से दो की मौत हो गई व एक को गंभीर रूप से घायल होने पर जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. हादसे में मृतक दोनों की युवक सगे भाई थे. दोनों भाई व उनका एक दोस्त उज्जैन में एक होटल पर मजदूरी का कार्य करते थे. हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. होली की खुशियों के बीच घर पर मातम छा गया.

होली पर घर जा रहे थे बाइक सवार

होली की छुट्टी पर तीनों अपने सुसनेर के श्यामपुरा गांव आ रहे थे. इस दौरान रात में सुसनेर व आगर के मध्य बोलेरा व बाइक की आमने सामने की भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई और उनका दोस्त घायल हो गया.

कार चालक अरेस्ट

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने बोलेरा गाड़ी को जब्त कर लिया है. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद भाइयों के शव को परिजनों को सौंप दिए है.