Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्कूल जाने वाली बेटियों के लिए पीरियड्स अब पढ़ाई में नहीं बनेंगे बाधा, झारखंड में शुरू हुई बड़ी पहल देशभक्ति के रंग में रंगा रांची: कोबरा कमांडेंट सौरभ भटनागर के नेतृत्व में निकली तिरंगा रैली, छात्रों... दुमका पुलिस लाइन का 170 साल पुराना इतिहास: 1855 में अंग्रेजों ने बनाई थी बैरक, अब 15 अगस्त पर राज्यप... JPSC-JSSC विवाद पर बाबूलाल मरांडी का समर्थन: बोले- छात्रों की पीड़ा समझते हैं पूर्व सीएम रघुवर दास, ... झारखंड में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी: सुबह 9 बजे CM हेमंत करेंगे ध्वजारोहण, उत्कृष्ट पुलिसकर... पलामू में 77वां वन महोत्सव: वन बचाने के साथ वनवासियों की आजीविका संवारने को तैयार वित्त विभाग गिरिडीह के पूर्व नक्सली इतवारी हांसदा की रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत, हाल ही में किया था सरेंड... JPSC-JSSC आंदोलन का 21वां दिन: फिलहाल टला CM आवास का घेराव, 15 अगस्त को ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाल... स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दी शुभकामनाएं, दुमका में विशेष बच्... छत्तीसगढ़ में आजादी के जश्न में दौड़ा पूरा प्रदेश: जगदलपुर, सूरजपुर, कोरिया और MCB में स्वतंत्रता दौ...

पाकिस्तान और चीन हथियारों को पूर्वोत्तर भेज रहे हैं

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी :  असम के उदालगुरी जिले की माजबाट थाने की पुलिस ने असम-अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाके के वनक्षेत्र से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किया।पुलिस के मुताबिक, जिले के असम-अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाके के वनक्षेत्र में जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए तीन एके-47 राइफल, छह मैगजीन और 620 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

माजबाट के एक नंबर शिकारीगंगा इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर रविवार तड़के तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान यह बरामदगी हुई है।यह अभियान माजबाट पुलिस थाना प्रभारी राजीव गोहाईं, लालपानी पुलिस चौकी एसआई कैलाश चंद्र नाथ और माजबाट एपीआरजी टीम के नेतृत्व में चलाया गया था।पाकिस्तान और चीन हथियारों को पूर्वोत्तर भेज रहे हैं

पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हालांकि, यह पता नहीं चल सका है कि हथियार को किसने छुपाया था।

दूसरी ओर, इंटेलिजेंस ब्यूरो रिपोर्ट के अनुसार  सुरक्षाबलों ने संदेह किया है कि पाकिस्तान और चीन ने चीन में बने हथियारों को अंडरग्राउंड से नॉर्थ ईस्ट में भेजा है।

खुफिया जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना असम पुलिस और सुरक्षाबलों ने पूरे पूर्वोत्तर के कोने-कोने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।पुलिस ने अब तक चीन बॉर्डर में तलाशी अभियान में पांच  30 बोर (चाइना निर्मित) और पांच 9 एमएम ( आधारित बरेटा) समेत 10 विदेशी पिस्टल और 8 स्पेयर मैगजीन बरामद की है।