दिल्ली पुलिस ने अचानक से त्वरित फैसला ले लिया
तीन नये स्थान भी बताए गये हैं
एक दिन पहले स्थायी आदेश जारी
ज्ञानेश के चक्कर में देश परेशान है
राष्ट्रीय खबर
नईदिल्लीः दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को एक निर्धारित विरोध प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया है (डी-नोटिफाई कर दिया है)। इसके स्थान पर रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी मैदान को विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के लिए नए स्थलों के रूप में नामित किया गया है। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार द्वारा 11 अक्टूबर को इस आशय का एक स्थायी आदेश जारी किया गया था।
आदेश के अनुसार, यह निर्णय केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा नागरिकों के विरोध प्रदर्शनों और धरनों के लिए वैकल्पिक स्थलों की जांच हेतु गठित एक समिति की सिफारिशों के अनुरूप लिया गया है। आदेश में कहा गया है, समिति की सिफारिशों के आधार पर, जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थल के रूप में हटा दिया गया है।
विरोध प्रदर्शन/धरना आयोजित करने के लिए तीन नए स्थलों यानी रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी मैदान को नए स्थलों के रूप में नामित किया गया है। इन तीनों नए नामित स्थलों पर विरोध प्रदर्शनों के लिए विस्तृत और संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया अलग से जारी की जाएगी।
यह आदेश भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों और राष्ट्रीय राजधानी में इस पर हुई भारी पुलिस कार्रवाई के बीच आया है।