Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... प्रदर्शनकारियों के साथ हूं, एयरपोर्ट परियोजना रद्दः विजय भारत ने गेंहू भेजने पर लगी रोक अब हटा ली वर्ष 2021 में चूड़ाचांदपुर में सेना काफिले पर हुआ था हमला कर्नाटक के मुख्यमंत्री से मिले उद्योगपति गौतम अडाणी सेनापति में गोलीबारी में सीआरपीएफ जवान घायल अगर विपक्ष नहीं, तो इशारा किसकी तरफ था?: पी. चिदंबरम कांग्रेस ने कहा अब इसरो का गला घोंट रहे मोदी अमेरिका के अंधाधुंध आक्रमण से ईरान की सैन्य क्षमता उजागर

नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्मानित

नई दिल्ली, 20 अगस्त 2026 : नर्चर एंड पीस फाउंडेशन की डायरेक्टर प्रिया थरेजा की ओर से कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में गौरव सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया। समारोह में समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, योग, मनोविज्ञान, कला, हस्तशिल्प, कृषि, जनकल्याण और सामाजिक विकास के क्षेत्र में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को Honorary Doctorate Award, Nayika Award, Jan Kalyan Puraskar और Srijan Puraskar से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

समारोह में पूर्व लोकसभा सांसद, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और फिल्म निर्माता संतोष भारतीय, वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया की सदस्य एवं संस्था जन कल्याण की संस्थापक अध्यक्ष मोनिका अरोड़ा तथा वैज्ञानिक, मनोवैज्ञानिक, लेखिका एवं मॉडल डॉ. सुरचि शर्मा को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। प्रवीण वीरभद्रय्या स्वामी और मंगेश नरसिंह चिवटे को Honorary Doctorate Award प्रदान किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए शिक्षाविद, समाजसेवी, स्वास्थ्य विशेषज्ञ और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिभाओं ने भाग लिया।

विभिन्न पुरस्कार श्रेणियों में विजय कुमार अमर, नव रत्न मौर्य, वंकर नाथाभाई गलाभाई, नीलाबेन कोह्याभाई परमार, उदित चौबिसा, डॉ. अनु कालरा, डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव और आयुषी विठलानी सहित अनेक लोगों को सम्मानित किया गया। आयुषी विठलानी को Psychotherapy and Mental Wellness के क्षेत्र में Honorary Doctorate Award और Nayika Award दोनों प्रदान किए गए।

हस्तशिल्प, सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान, कृषि, योग, जनकल्याण और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में भी प्रतिभाओं को पुरस्कार दिए गए। साबिर अली खान, मंजुषा राजेश सिंह, राजीव कुमार दुबे, डॉ. प्रेम प्रकाश Stephen, रवि शंकर यादव, मनोज अग्रवाल, पदम नारायण पटेल, चैतन्य शर्मा, मधुर मस्कारा और विजय कुमार प्रधान सहित अन्य लोगों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मान मिला। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। आयोजन के माध्यम से सामाजिक सरोकारों और सकारात्मक बदलाव के लिए कार्य कर रही प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया गया।