Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
वर्ष 2021 में चूड़ाचांदपुर में सेना काफिले पर हुआ था हमला कर्नाटक के मुख्यमंत्री से मिले उद्योगपति गौतम अडाणी सेनापति में गोलीबारी में सीआरपीएफ जवान घायल अगर विपक्ष नहीं, तो इशारा किसकी तरफ था?: पी. चिदंबरम कांग्रेस ने कहा अब इसरो का गला घोंट रहे मोदी अमेरिका के अंधाधुंध आक्रमण से ईरान की सैन्य क्षमता उजागर भीषण गर्मी, दावानल और जलस्तर में कमी से नया राज खुला IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... यूक्रेन का हाल देख अपनी पूर्व तैयारियों में जुट गया है पड़ोसी एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक

नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, समाजसेवा से विज्ञान तक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

नई दिल्ली, 20 अगस्त 2026 : नर्चर एंड पीस फाउंडेशन की डायरेक्टर प्रिया थरेजा की ओर से कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में गौरव सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, योग, मनोविज्ञान, कला, हस्तशिल्प, कृषि, जनकल्याण और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। इस दौरान Honorary Doctorate Award, Nayika Award, Jan Kalyan Puraskar और Srijan Puraskar प्रदान किए गए।

समारोह में पूर्व लोकसभा सांसद, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और फिल्म निर्माता संतोष भारतीय, वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया की सदस्य एवं संस्था जन कल्याण की संस्थापक अध्यक्ष मोनिका अरोड़ा तथा वैज्ञानिक, मनोवैज्ञानिक, लेखिका एवं मॉडल डॉ. सुरचि शर्मा को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। प्रवीण वीरभद्रय्या स्वामी और मंगेश नरसिंह चिवटे को Honorary Doctorate Award प्रदान किया गया।

विभिन्न शहरों और राज्यों से पहुंचे लोगों को भी अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान के लिए सम्मान मिला। विजय कुमार अमर, नव रत्न मौर्य, वंकर नाथाभाई गलाभाई, नीलाबेन कोह्याभाई परमार, उदित चौबिसा, डॉ. अनु कालरा, डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव और आयुषी विठलानी सहित अनेक प्रतिभाओं को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। आयुषी विठलानी को Psychotherapy and Mental Wellness के क्षेत्र में Honorary Doctorate Award और Nayika Award प्रदान किया गया।

हस्तशिल्प, सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान, कृषि, योग, जनकल्याण और सामुदायिक विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को भी सम्मानित किया गया। इनमें साबिर अली खान, मंजुषा राजेश सिंह, राजीव कुमार दुबे, डॉ. प्रेम प्रकाश Stephen, रवि शंकर यादव, मनोज अग्रवाल, पदम नारायण पटेल, चैतन्य शर्मा, मधुर मस्कारा और विजय कुमार प्रधान सहित अन्य नाम शामिल रहे। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। आयोजन के माध्यम से सामाजिक सरोकारों और सकारात्मक बदलाव के लिए कार्य कर रही प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया गया।