Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झारखंड कांग्रेस का बड़ा एक्शन: पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी को थमाया कारण बताओ नोटिस, 7 दिनों में मा... देवघर में राजकीय श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, कांवरियों के लिए पहली बार शुरू हुई नि:शुल्क क्लॉ... झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से बड़ा अपडेट, 14 लाख से अधिक वोटर हुए अनमैप्ड पाकुड़ के तिलभीट्टा गांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया एक कारोबारी 2 करोड़ 20 लाख के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी के बाद रांची पहुंचे सीआरपीएफ डीजी जीपी सिंह महतारी वंदन योजना के तहत फॉर्म भरने के बाद भी नहीं मिली पहली किस्त, MCB जिले की महिलाओं का फूटा गुस्... देश के सर्वोच्च संवैधानिक भवन 'राष्ट्रपति भवन' में रचा गया इतिहास, बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति ... सूरजपुर की जयनगर सहकारी समिति में 20 लाख का खाद घोटाला, रिकॉर्ड से गायब पाई गईं यूरिया व डीएपी की बो... कोरिया: कटकोना सरपंच शिप्रा पद से बर्खास्त! एसडीएम बैकुण्ठपुर ने धारा 40(1) के तहत जारी किया आदेश कांकेर में 15.50 करोड़ की नहर लाइनिंग पहली ही बारिश में ढही! दुधावा डैम नहर टूटने से 35 एकड़ फसल जलम...

अमित शाह के खिलाफ राज्यसभा में फिर से गरजे विपक्ष के नेता

क्या आपका मुंह किसी ने सील दिया है?: खड़गे

भाजपा सांसद इस बयान से भड़के

सदन से गायब रहने पर भी सवाल

कोई तो घटना की जिम्मेदारी लेगा

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चुप्पी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पेपर लीक रोधी विधेयक संसद में पेश किए जाने के बाद उच्च सदन में बोलते हुए कांग्रेस सांसद ने गृह मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसद सत्र से अनुपस्थिति को लेकर भी जवाब मांगा।

सदन को संबोधित करते हुए खड़गे ने सवाल किया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आयोजित चलो संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुई सुरक्षा कार्रवाई पर क्या किसी ने गृह मंत्री का मुंह सील दिया है जो वे चुप हैं।

खड़गे ने कहा, आप गृह मंत्री हैं। यह सब दिल्ली में हो रहा था। इसके बावजूद आपने अपना मुंह नहीं खोला। क्या किसी ने आपका मुंह सील दिया है? खड़गे के इस बयान के बाद जेपी नड्डा समेत सदन में मौजूद भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई और उनके इस बयान को असंसदीय करार दिया।

अमित शाह पर खड़गे की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कांग्रेस पार्टी संसद सत्र के दौरान गृह मंत्री की अनुपस्थिति के साथ-साथ जंतर-मंतर पर छात्रों के खिलाफ बर्बर बल के इस्तेमाल पर उनकी चुप्पी को लेकर लगातार सवाल उठा रही है।