Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: 'चावल वाले बाबा' नरेंद्र नयन शास्त्री दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार; महासमुंद पुल... UP Panchayat Chunav: उत्तर प्रदेश में अंतिम मतदाता सूची जारी; 12.58 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान, जानें... West Bengal Political Crisis: टीएमसी में फूट! काकोली घोष दस्तीदार और शत्रुघ्न सिन्हा समेत 19 सांसदों... Corruption Case: नकली दवा घोटाले का आरोपी और इंस्पेक्टर गिरफ्तार; CBI ने किया 3 करोड़ की रिश्वत के न... Mussoorie Road Accident: मसूरी में दर्दनाक हादसा; ब्रेक फेल होने से 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, ... Sayani Ghosh Political Journey: ममता बनर्जी की 'शिष्या' सयानी घोष का हृदय परिवर्तन; टीएमसी छोड़ एनडीए... Roorkee Crime News: जेल के सामने दिन-दहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग; बदमाशों ने मचाया आतंक, सीसीटीवी में कैद... West Bengal BJP Government: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया विभागों का बंटवारा; जानें किसे मिला ... Allahabad High Court on UP Police: पुलिस हिरासत पर कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; युवक को अवैध रूप से रखने प... Ranchi Crime News: 20 हजार की चोरी के आरोप में युवक के साथ हैवानियत; खौलते गोबर के पानी में डलवाए हा...

Bokaro Crime: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी; 2 आरोपी गिरफ्तार

बोकारो जिले में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में दुकान जा रही एक नाबालिग को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना लिया और किसी को बताने पर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

😰 धमकी के कारण खौफ में थी पीड़िता

धमकी के कारण डरी-सहमी नाबालिग ने घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी। इस बीच किसी तरह पीड़िता की मां को घटना के बारे में पता चल गया। इसके बाद पीड़ित की मां ने सेक्टर 12 थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को निरुद्ध कर लिया।

⛓️ क्या है पूरा मामला?

पीड़िता ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ दुकान जा रही थी। तभी रास्ते में उसके पड़ोस के दो युवक उसे मिल गए और उन्होंने टोटो से दुकान छोड़ने की बात कही। लेकिन दुकान के बजाय वे उसे एक सुनसान जगह पर ले गए। इस दौरान पीड़िता की सहेली को मौके से भगा दिया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वहीं, दूसरे युवक ने वारदात का वीडियो बना लिया।

⚖️ पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपियों को पकड़कर थाना लाया गया। थाने में युवक के मोबाइल की जांच की गई, तो उसमें कोई वीडियो नहीं मिला। मामले में सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि सेक्टर 12 थाना में परिजनों द्वारा मामला दर्ज कराया गया था। जिसके तहत दोनों आरोपी युवकों को निरुद्ध कर लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और पीड़िता को भी बयान के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।