Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इंदौर के चंदन नगर में दर्दनाक हादसा, हाथी को गुड़ खिला रहे ऑटो चालक को हाथी ने कुचला; हुई मौत मानव उत्पत्ति की पूर्व धारणा को नये सिरे से चुनौती पन्ना में 3 माह की मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों ने टीकाकरण में लापरवाही का लगाया गंभीर आरोप ओंकारेश्वर हादसे पर सीएम मोहन यादव का सख्त रुख, बोले—'लापरवाह अधिकारी होंगे निलंबित, दोषी पाए जाने प... निवाड़ी में 4 दिन से लापता युवक की कुएं में मिली लाश, कॉल डिटेल और खरोंच के निशानों से सुलझी हत्याका... इंदौर के खजराना में ICICI बैंक की महिला कर्मचारी का जला हुआ शव मिला, इलाके में फैली सनसनी नरवर किले से प्राचीन तोप चोरी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, MP-राजस्थान पुलिस ने 2 आरोपियों को... धनबाद में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का जीवन संकट में, खून चढ़ाने के अलावा स्वास्थ्य व्यवस्था की बाकी ... राजकीय श्रावणी मेले को लेकर देवघर में तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं के लिए तैयार हो रही भव्य ... 14वीं JPSC परीक्षा धांधली पर बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर तीखा हमला, बोले—'CID जांच सबूत मि...

Parimal Nathwani Nomination: राज्यसभा चुनाव में सियासी बवाल; नामांकन स्क्रूटनी को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर के बाहर हंगामा

रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव के नामांकन को लेकर स्थिति गरमा गई है। परिमल नाथवानी के नामांकन में कथित खामियों को लेकर छिड़े विवाद ने विधानसभा परिसर में हिंसक और हंगामेदार रूप ले लिया है। बुधवार को नामांकन की स्क्रूटनी के दौरान भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच जमकर नारेबाजी और हल्की नोंकझोंक देखी गई।

⚖️ नामांकन पर सस्पेंस और सुनवाई

राज्यसभा की दो सीटों के लिए दो प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के नामांकन पर आज शाम तक फैसला अपेक्षित है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के प्रस्तावक की शिकायत के बाद, रिटर्निंग ऑफिसर रंजीत कुमार की मौजूदगी में मामले की सुनवाई शुरू हुई, जिसमें सभी पक्षों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

📢 विधानसभा परिसर के बाहर भारी हंगामा

हंगामे की मुख्य वजह रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में प्रवेश को लेकर रहा। कांग्रेस का आरोप है कि उनके पक्ष रखने आए सलमान खुर्शीद को जानबूझकर रोका गया, जबकि भाजपा नेताओं को अंदर जाने की अनुमति दी गई। इसी बात को लेकर कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, दीपिका पांडे सिंह और डॉ. इरफान अंसारी समेत कई अन्य नेताओं ने रिटर्निंग ऑफिसर पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया।

🗣️ भाजपा-कांग्रेस समर्थकों में तीखी नोंकझोंक

विधानसभा परिसर के अंदर और बाहर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। स्थिति तब और बिगड़ गई जब कांग्रेस और भाजपा की महिला नेत्रियों के बीच तीखी बहस हुई। अंततः पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया। राज्यसभा चुनाव के ऑब्जर्वर के. रवि कुमार भी स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं।