Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IMD Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में झमा... Meerut Snake Bite Murder Case: स्कूल संचालक की सांप से कटवाकर हत्या, पत्नी और ड्राइवर के अवैध संबंधो... Bihar Crime Update: नेवालाल चौक के पास बदमाशों ने कार पर की अंधाधुंध गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल हुए... Shahjahanpur Double Murder Case: प्रेम प्रसंग में हुए दोहरे हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 दोषिय... Trending News Indore: 'टिंकू जिया' गाने पर डीजे और सिर पर छाता... सोशल मीडिया पर छाया इस मिनिमल बारा... Bhopal Crime News: भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, SAF के दो कांस्टेबल गिरफ्तार; बर्थडे पार... Jabalpur Crime News: जबलपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन राज्यों तक फैले अंतरराज्यीय नेटवर्क का ... NEET Paper Leak Updates: पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और सख्त बिल के ऐलान के बा... Delhi Metro Service Update: जंतर-मंतर प्रदर्शन के कारण आज भी बंद रहेंगे 17 मेट्रो स्टेशन, DMRC ने जा... Sonam Wangchuk Message: भूख हड़ताल खत्म होने के बाद सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, कहा- 'यह जवाबदेही की श...

फॉलोवरों के मामले में भाजपा को पीछे छोड़ा सीजेपी ने

एक्स एकाउंट बंद हुआ तो दूसरा चालू किया गया

  • एक्स ने पहला खाता बंद किया

  • भाजपा से अधिक फॉलोवर हो गये

  • दूसरे खाते से अब काम जारी रखा है

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः इंटरनेट और सोशल मीडिया पर अपनी अनूठी शैली के लिए चर्चा बटोरने वाले आंदोलन कॉकरोच जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। एक कानूनी मांग के जवाब में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) ने इस पार्टी के आधिकारिक हैंडल को भारत में पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। इस कार्रवाई की पुष्टि खुद इस अभियान के संस्थापक और सोशल मीडिया एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके ने की है। अपने पुराने हैंडल पर रोक लगने के तुरंत बाद, संस्थापक ने प्लेटफॉर्म पर अपनी सक्रियता बनाए रखने के लिए एक नया अकाउंट शुरू कर दिया है। इसके बीच ही सोशल मीडिया पर नया पोस्टर भी आ गया, जिसमें बताया गया है कि कॉक्रोच जनता पार्टी वापस आ गयी है।

यह आंदोलन पिछले कुछ समय में डिजिटल स्पेस में एक बड़ी सनसनी बनकर उभरा है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केवल इंस्टाग्राम पर ही इसके 1.45 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हो चुके हैं। इस विशाल फॉलोअर संख्या के साथ इसने भारत के सबसे बड़े राजनीतिक दलों में से एक, भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या लगभग 88 लाख को भी काफी पीछे छोड़ दिया है।

सीजेपी मुख्य रूप से व्यंग्य, राजनीतिक चुटकुलों और मीम्स के माध्यम से समसामयिक मुद्दों को उठाने के लिए जानी जाती है, जिसने युवाओं के बीच भारी लोकप्रियता हासिल की है। एक्स द्वारा भारत सरकार या किसी अन्य कानूनी एजेंसी की मांग पर उठाए गए इस कदम के बाद, इसके समर्थकों के बीच अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और इंटरनेट सेंसरशिप को लेकर नई बहस छिड़ गई है। फिलहाल इसके संस्थापक नए अकाउंट के जरिए अपने दर्शकों से दोबारा जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं।