Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...

मौसम पूर्वानुमान: बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र, दिल्ली-राजस्थान सहित इन राज्यों में तेज आंधी की चेतावनी

आंधी, बारिश और तूफान ने इस हफ्ते उत्तर भारत में तबाही के निशान छोड़े हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक उत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों में हल्की से भारी बारिश का अनुमान है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत निम्न दबाव क्षेत्र और कई जगह सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण व पश्चिमी विक्षोभों के कारण देश के कई हिस्सों में मौसम बदला हुआ रहेगा। बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत आसपास के राज्यों के कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं, तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

🏔️ उत्तर-पश्चिम भारत का हाल: पहाड़ों पर बर्फबारी-बारिश और मैदानी इलाकों में तेज आंधी

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक मौसम बदला हुआ रहेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 मई को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश और आंधी की संभावना है। खासकर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में धूल भरी तेज आंधी चल सकती है।

🌧️ पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत: बिहार-बंगाल में भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका

पूर्वोत्तर भारत में अगले कई दिनों तक मौसम खराब बना रह सकता है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17 मई तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कई जगह भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी भारत में भी मौसम सक्रिय रहेगा। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश होने का भी अनुमान है।

🌡️ तापमान का गणित: पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी

अगले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 21 मई तक तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 18 मई तक 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। पूर्वी भारत में भी 17 मई तक तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं गुजरात में 16 मई तक तापमान में हल्की गिरावट और महाराष्ट्र में 19 से 21 मई के बीच 2 से 3 डिग्री तक कमी आने के आसार हैं।

🧭 मानसून की दस्तक: 10 दिन बाद केरल पहुंचेगा मानसून, अल नीनो का दिखेगा असर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को अपने पूर्वानुमान में कहा कि 26 मई को मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। यह अपने सामान्य समय से 4 दिन पहले या 4 दिन बाद भी पहुंच सकता है। आमतौर पर केरल में मानसून की शुरुआत 1 जून के आसपास होती है, जिसके बाद यह उत्तर की ओर बढ़ते हुए देश के बाकी हिस्सों में पहुंचता है। इस वर्ष मानसून के दौरान देश में सामान्य से कम बारिश की संभावना है, जिसकी मुख्य वजह अल नीनो की परिस्थितियों का विकसित होना हो सकता है।