Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... वैज्ञानिकों ने लैब में विकसित इंसुलिन कोशिकाएं, देखें वीडियो Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... डीआरडीओ की स्वदेशी तकनीक का नया कमाल सामने

Indore Water Crisis: जल संकट पर निगम सख्त; इंदौर में 52 निजी हाइड्रेंट चिह्नित, अब फ्री में भरे जाएंगे सरकारी टैंकर

इंदौर। शहर में गिरते भू-जल स्तर और संभावित पेयजल संकट को देखते हुए नगर निगम ने 52 निजी हाइड्रेंट चिह्नित किए हैं। इनके माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर शासकीय टैंकरों में जल भराव कर पेयजल वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

नि:शुल्क जल भरने की अनुमति

नगरीय क्षेत्र में संचालित समस्त निजी हाइड्रेंट संचालक शासकीय जल टैंकरों को नि:शुल्क जल भरने की अनुमति प्रदान करेंगे, ताकि जल संकट प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल वितरण निर्बाध रूप से किया जा सके।

अत्यधिक अथवा मनमाना शुल्क न लिया जाए

समस्त निजी टैंकर संचालकों को भी निर्देशित किया गया है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पेयजल परिवहन हेतु किसी प्रकार का अत्यधिक अथवा मनमाना शुल्क नागरिकों से न लिया जाए। शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित टैंकर संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इनका दिया गया निर्देश

नगरीय क्षेत्र में संचालित समस्त चिल्ड वाटर प्लांट, कमर्शियल कूलिंग यूनिट, बड़े संस्थान एवं अधिक जल उपयोग करने वाली इकाइयों में अनिवार्य रूप से रैन वाटर हार्वेस्टिंग एवं भू-जल पुनर्भरण संरचनाएं स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। यह भी स्पष्ट किया गया है कि आदेशों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।