Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क... Bhojshala Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दोनों पक्ष धैर्य रखें, एएसआई की निगरानी में नमाज के लिए ओपन स्... Lalu Prasad Yadav: सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को बड़ी राहत, जमानत रद्द करने से किया इनकार

Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा की लाडो लक्ष्मी योजना की 7वीं किस्त जारी; 9.76 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुए 205 करोड़

 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभ राशि वितरित की। सीएम ने कहा कि आज लाडो लक्ष्मी योजना की सातवीं किस्त सरकार ने जारी कर दी है। इस योजना के तहत 9 लाख 76 हजार लाभार्थी बहनों के खाते में 205 करोड़ रुपए जारी किए गए। सीएम सैनी ने कहा कि 18 सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के माध्यम से 1146 करोड़ 73 लाख रुपए की राशि 35 लाख 62 हजार लाभार्थियों के खातों में डाली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति बीसी और एससी समाज के बच्चों की छात्रवृत्ति को केंद्र के राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल के साथ जोड़ा। 64 हजार 923 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 100 करोड़ 45 लाख रुपए की राशि का भुगतान किया। दयालु योजना के तहत 5677 परिवारों को 215 करोड़ 29 लाख रुपए की राशि खाते में भेजी गई। 11 लाख 23 हजार बहनों के खाते में  गैस सिलेंडर की सब्सिडी के 38 करोड़ 54 लाख रुपए की राशि भेजी गई।

उन्होंने कहा कि खरीफ 2025 फसल नुकसान के 370 करोड़ 52 लाख रुपए की मुआवजा राशि वितरित की। यह राशि 150,583 किसानों के खातों में डाली गई। पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल खराब का 9 हजार 888 करोड़ रुपए के बीमा क्लेम दिए। भावांतर भरपाई योजना के तहत आलू और फूल गोभी के 5296 किसानों को 38 करोड़ 88 लाख रुपए की राशि वितरित की। आज जारी की गई राशि को मिलाकर 196 करोड़ 3 लाख रुपए की राशि  वितरित की जा चुकी है।

सीएम ने कहा कि चालू रबी सीजन की MSP पर खरीदी गई फसलों के J-Form किसानों के व्हाट्सएप नंबर पर सीधे भेजने के लिए एप की शुरुआत की। अब किसानों को अपना J-Form लेने के लिए आढ़तियों के पास भी नहीं जाना होगा। ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम के डिजिटल प्लेटफॉर्म की भी शुरुआत की। इस सिस्टम से समय की बचत के साथ-साथ भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। अब तक 82 लाख 55 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। किसानों को अब तक 16 हजार 481 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।