Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Online Fraud Alert: 'कैश दूंगा' कहकर स्कैनर से डलवाए पैसे और हुआ फरार; लोगों ने ठग को रंगे हाथ पकड़क... Haryana Weather Alert: हरियाणा में तेज हवा और तूफान के साथ जोरदार बारिश; मंडियों में भीगा गेहूं, किस... Haryana Omnibus Bill: हरियाणा में निवेश बढ़ाने के लिए 'ओम्निबस बिल' लाएगी सैनी सरकार; खत्म होगी लालफ... Jharkhand Crime: सीआईडी का बड़ा एक्शन! बोकारो एसपी ऑफिस के एएसआई गिरफ्तार, 1.11 करोड़ की अवैध निकासी... Crime & Safety: रांची के मेडिकल स्टोर में मौत बनकर घुसी कार, दुकान के अंदर मची अफरा-तफरी; पूरी घटना ... Women's Reservation: 'आज करो-अभी करो'—महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, देश भर से पीएम क... Deoghar News: उद्घाटन के इंतजार में दम तोड़ रहा देवघर का 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर', खुद ही होने लगा रो... Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मौसम ने ली करवट; मई के पहले हफ्ते तक मेघ गर्जन और बारिश का अलर्ट... Vineet Tiwari Murder Case: विनीत तिवारी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई; SIT का गठन, कई ठिकानों पर पुलिस... Palamu Railway Wagon Factory: पलामू में खुलेगी रेलवे वैगन फैक्ट्री! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सां...

Stock Market Crash: ट्रंप के एक फैसले से शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स और निफ्टी खुलते ही धड़ाम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगातार दिए जा रहे बयानों का असर मार्केट पर साफ दिखाई दे रहा है. गुरुवार की सुबह उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक के बाद एक दो-तीन पोस्ट कर दिए, जिसमें उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं वह स्ट्रेट ऑफ ट्रंप है. साथ ही कहा कि अब तूफान आने वाला है. ट्रंप के इन धमकी भरे बयानों ने भारतीय शेयर बाजार का रुख बदल दिया. बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 900 अंक टूट गया.

इस दौरान बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 3.29 लाख करोड़ घट गया है, जिससे निवेशकों की संपत्ति में भी इतनी ही गिरावट दर्ज हुई है. वहीं सुबह 09:22 बजे तक BSE Sensex 830.80 अंक (1.07%) टूटकर 76,665.56 पर और Nifty 50 267.50 अंक (1.11%) गिरकर 23,910.15 पर आ गया था.