Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Charkhi Dadri Fire: चरखी दादरी के खेतों में लगी भीषण आग, कई जिलों की फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत... Rohtak News: लावारिस बच्चे को अपनाया और बना दिया अंतरराष्ट्रीय पहलवान, रोहतक के इस परिवार की हर तरफ ... Luxury Cars Burnt: कूड़े की आग में खाक हुईं करोड़ों की लग्जरी कारें, भीषण लपटें देख इलाके में मची अफ... Latehar News: लातेहार में औरंगा नदी पर बने पुल का अस्तित्व संकट में, पिलर क्षतिग्रस्त होने से आवाजाह... Road Construction Department: सीएम की अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक, कनेक्टिंग फ्लाईओवर को लेकर दिए ये... Shocking Crime: युवक की तड़पा-तड़पा कर हत्या, आखिरी सांस लेने से पहले पुलिस को बताए हमलावरों के नाम;... Jharkhand Mausam News: गर्मी से मिलेगी राहत! झारखंड के इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश की चेतावन... Dhanbad DC in Rural Areas: धनबाद डीसी की दूरस्थ गांवों में 'संध्या चौपाल', ग्रामीणों की समस्याएं सुन... Summer Special Trains 2026: झारखंड के रेल यात्रियों को तोहफा, रांची और धनबाद के लिए 12 नई स्पेशल ट्र... Road Accident: थाना गेट के सामने चलती बाइक बनी आग का गोला, सवारों ने कूदकर बचाई जान; देखें वीडियो

Bareilly Crime News: बरेली की ‘ठग बहनें’! कभी ADM तो कभी SDM बनकर किया करोड़ों का फर्जीवाड़ा, विप्रा और शिखा गिरफ्तार

Bareilly fraud case: उत्तर प्रदेश के बरेली में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां दो बहनों ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर कई लोगों से लाखों रुपये ठग लिए. दोनों बहनें अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देती थीं. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों बहनों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पूरा मामला बारादरी थाना क्षेत्र का है, जहां चार पीड़ितों ने मिलकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और पूरे गिरोह का खुलासा हो गया.

नौकरी का लालच देकर ऐंठे लाखों रुपये

पुलिस के अनुसार, आरोपी बहनों के नाम विप्रा और शिखा हैं. ये दोनों कभी खुद को प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी बताती थीं, तो कभी एडीएम या एसडीएम बनकर लोगों को प्रभावित करती थीं. इनके बोलने का तरीका और आत्मविश्वास ऐसा था कि लोग आसानी से इनके झांसे में आ जाते थे. ये बहनें खासतौर पर बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाती थीं. उनसे कहती थीं कि उनकी सरकारी नौकरी पक्की लगवा देंगी. इसके बदले में वे मोटी रकम मांगती थीं. कई युवाओं ने नौकरी की उम्मीद में अपनी जमा पूंजी तक इन्हें दे दी.

फाइक एन्क्लेव की रहने वाली प्रीति लॉयल समेत चार लोगों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. इन लोगों ने आरोप लगाया कि उनसे करीब साढ़े 11 लाख रुपये ठगे गए हैं. जब काफी समय तक नौकरी नहीं लगी और बहनों ने बहाने बनाना शुरू किया, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ.

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

बारादरी थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से जांच की. इसके बाद दोनों बहनों और उनके एक साथी को गिफ्तार कर लिया है. पूछताछ में कई अहम बातें सामने आई हैं. पुलिस को शक है कि इस ठगी के रैकेट में और भी लोग शामिल हो सकते हैं. ये लोग मिलकर लंबे समय से इस तरह की धोखाधड़ी कर रहे थे. अभी पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और बाकी साथियों की तलाश भी जारी है.

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा. अगर जांच में और पीड़ित सामने आते हैं, तो उनके बयान लेकर मामले में और धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं.

लोगों से सतर्क रहने की अपील

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अगर खुद को बड़ा अधिकारी बताकर नौकरी या किसी काम के नाम पर पैसे मांगे, तो तुरंत सतर्क हो जाएं. बिना जांच-पड़ताल के किसी को भी पैसा न दें. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही इस गिरोह के बाकी सदस्यों को भी पकड़ लिया जाएगा.