Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली छात्र आंदोलन पर उठी बॉलीवुड की आवाज कैबिनेट में लोक परीक्षा कानूनें में कड़े प्रावधान दिल्ली से बाहर फैलने लगा कॉकरोचों का आंदोलन सीजेपी ने दिया देशव्यापी बंद का आह्वान दुनिया भर के कॉकरोचों के लिए समर्थन की बाढ़ आयी सरकार के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया विपक्ष ने मोदी के देर रात फेसबुक लाइव के बाद सक्रिय एनडीए Indore Crime News: इंदौर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नोएडा का पूर्व... Chitrakoot Crime News: चित्रकूट में NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खुद को वन कर्मी बताकर बदमाश... Amroha Reel Star Marriage: तीन रीलबाज बहनों की एक कैमरामैन से शादी पर नया खुलासा, वीडियो जारी कर दी ...

Chunky Pandey in Jamtara: जामताड़ा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए चंकी पांडे, अनोखे अंदाज से जीता सबका दिल

जामताड़ा: जिले के ऐतिहासिक गांधी मैदान में देर रात चले गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे ने लोगों का खूब मनोरंजन किया और अपने गीत संगीत और नृत्य से विवाह कार्यक्रम समारोह में समा बांध दिया. ऐतिहासिक गांधी मैदान में 51 गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. उन्होंने उनको आशीर्वाद भी दिया.

झूम उठे लोग

इस मौके पर गांधी मैदान स्टेडियम पूरी तरह खचाखच भरा हुआ था. चंकी पांडे का अभिनय देखने और उन्हें सुनने के लिए काफी संख्या में दर्शक आए थे. चंकी पांडे स्टेज पर आए और अपनी फिल्मों के गीत और डायलॉग को सुनाया. मगर जब उन्होंने गीत ‘ओ लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता’ गाया तो दर्शक पूरी तरह से झूम उठे. उन्होंने जामताड़ा का नाम लेते हुए कहा कि जामताड़ा इंडिया में काफी फेमस हो गया है और यहां आकर उन्हें काफी अच्छा लगा.

धूमधाम से गरीब कन्याओं का कराया गया विवाह

गरीब लड़कियों की शादी बड़े धूमधाम से हुई और सारे रस्म रिवाज निभाए गए. गाजे बाजे के साथ बारात निकाली गई, जिसमें समाज के सभी लोग शरीक हुए. गीत, संगीत और मेहंदी ‌की रस्म भी अदा की गई.

सभी वर वधू को नगद सहित दिए गए उपहार

सभी गरीब कन्याओं को 5100 रूपये नगद सहित बर्तन कपड़ा अन्य सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की गई. विदाई दी गई. कोई पिता बना तो कोई भाई बना. यह एक सांस्कृतिक आयोजन था. जिसमें कई विभाग के लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत करके माहौल को खूबसूरत बनाने का काम किया.