Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Art: सात समंदर पार पेरिस पहुंचेगा एमपी का 'बाग प्रिंट', कपड़ों पर उकेरी गई कलाकृति के... MP Weather Update: खजुराहो में गर्मी का 'तांडव', 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ 46 डिग्री पहुंचा पारा; देश क... MP Forest Department: कान्हा नेशनल पार्क में पहुंचा जंगली भैंसा! वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह, जानें... Gandhi Sagar Sanctuary: कूनो के बाद अब यहाँ दौड़ेंगे चीते! गांधी सागर अभयारण्य में 8 स्पेशल बाड़े तै... Bhojshala Dispute: 'कभी मंदिर, कभी मस्जिद...' मुस्लिम पक्ष ने ASI सर्वे पर उठाए सवाल, जानें हाई कोर्... Divorce Case: 28 साल की शादी के बाद तलाक पर अड़ी पत्नी! गढ़ी ऐसी कहानी कि पति के पैरों तले खिसक गई ज... MP Assembly: 'महिला सशक्तिकरण का मॉडल बना मध्य प्रदेश', विधानसभा सत्र में सरकार का विपक्ष पर करारा ह... West Bengal Election: कौन हैं TMC नेता जहांगीर खान? जिन्हें IPS अजय पाल शर्मा ने दी सरेआम चेतावनी Crime News: अनाथ लड़की के साथ दरिंदगी! सहेली के परिवार ने पीटा, फिर स्नैपचैट फ्रेंड ने मदद के बहाने ... Bengal Election Phase 2: SIR में कटे 12.9 लाख वोटर्स में से 1468 को मिली हरी झंडी, जारी हुई सप्लीमें...

HCS Exam 2026: कड़ी सुरक्षा के बीच हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा संपन्न, आधे से ज्यादा अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

यमुनानगर: हरियाणा के विभिन्न जिलों में हरियाणा सिविल सेवा की परीक्षा सुबह-शाम दो चरणों में संपन्न हुई। अकेले यमुनानगर में 5520 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लेना था लेकिन इनमें से 2494 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। जिन्होंने पहले चरण की सुबह 10 से 12 बजे तक की परीक्षा में भाग नहीं लिया।

 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उपयुक्त प्रीति और पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल समेत सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर डटे रहे। उपायुक्त प्रीति ने बताया कि यमुनानगर में 5520 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लेना था लेकिन इनमें से 2494 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।

प्रथम चरण की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का कहना है कि इस बार पेपर काफी मुश्किल भरा रहा। दूसरे चरण की परीक्षा जो सी सेट की परीक्षा होती है अगर उसमें क्वालीफाई हुए तभी पहले पेपर की चैकिंग होगी, और उसके नंबर लगेंगे। युवाओं का कहना है कि पेपर में नेगेटिव मार्किंग भी रही, अगर किसी के चार आंसर गलत हुए तो एक नंबर कट जाएगा। उन्होंने बताया कि ज्यादातर हरियाणा से संबंधित प्रश्न थे, लेकिन केरल सहित अन्य इलाकों से संबंधित प्रश्न भी थे।

 यमुनानगर में आयोजित इस सिविल हरियाणा सिविल परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों का कहना है कि उन्होंने प्रथम चरण की परीक्षा दी है जिसमें प्रश्न काफी मुश्किल थे। अब देखते हैं दूसरे चरण की सी सैट परीक्षा में क्या रहता है जो दूसरे चरण की परीक्षा को क्वालीफाई करेगा उसी के पहले पेपर के नंबर जुड़ेंगे।