Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
SCO Meeting 2026: बिश्केक में SCO की बैठक में शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, क्षेत्रीय सुरक्ष... Firozabad Crime News: फिरोजाबाद में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, तमंचा सटाकर युवक से छीने पैसे, जांच में... Maharashtra MLC Election: शिंदे की शिवसेना में मचा घमासान, नीलम गोरे और बच्चू कडू की उम्मीदवारी पर व... Free Petrol Offer: फ्री पेट्रोल पाने के लिए लगी वाहनों की लंबी लाइन, पंप मालिक के एक फैसले से खिले च... UP Crime Update: हापुड़ में आग का कहर! 70 झुग्गियां और 2 फैक्ट्रियां जलकर स्वाह, मची भारी अफरा-तफरी Positive News: घर आई नन्हीं परी तो पिता ने डॉक्टरों के लिए किया कुछ ऐसा, देखकर पूरा अस्पताल हो गया भ... Dehradun Weather Update: देहरादून में गर्मी ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड, रेड अलर्ट जारी; जानें कब मिल... Madhya Pradesh Crime: रीवा में चोरी का अनोखा तरीका, अंडरवियर में छिपाए ब्रांडेड कपड़े, सीसीटीवी में ... Ghazipur News: पीड़ित परिवार से मिलने कल गाजीपुर जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, अखिलेश यादव देंगे ₹5 ला... Jyotiraditya Scindia: ‘गाड़ी में AC नहीं, जेब में प्याज...’ भीषण गर्मी से बचने के लिए ज्योतिरादित्य ...

Ludhiana Auto Protest: लुधियाना में ऑटो चालकों का जबरदस्त प्रदर्शन, मांगों को लेकर घेरा DC ऑफिस; शहर में लगा भारी ट्रैफिक जाम

लुधियाना : लुधियाना में आज ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़ा एक बड़ा विवाद सामने आया, जहां शहीद भगत सिंह मिनी ट्रांसपोर्ट यूनियन के नेतृत्व में सैकड़ों ऑटो चालकों और जुगाड़ू वाहन चालकों ने डिप्टी कमिश्नर (DC) कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन करते हुए घेराव कर दिया। प्रदर्शन के चलते इलाके में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

जानकारी के अनुसार करीब 8–10 दिन पहले यूनियन द्वारा प्रशासन को एक मांग पत्र सौंपा गया था, जिसमें जुगाड़ू (अवैध) वाहनों पर कार्रवाई और ऑटो चालकों को राहत देने की मांग उठाई गई थी। लेकिन जब इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो यूनियन के सदस्य सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शहर में बड़ी संख्या में जुगाड़ू वाहन बिना किसी रजिस्ट्रेशन और नियमों के सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे ऑटो चालकों का रोजगार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ, वैध दस्तावेजों के बावजूद ऑटो चालकों के चालान काटे जा रहे हैं, जिससे उनमें भारी रोष है।

यूनियन ने प्रशासन के सामने साफ मांग रखी है कि या तो जुगाड़ू वाहनों पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए, या फिर ऑटो चालकों को भी सफेद नंबर प्लेट के साथ बिना चालान चलने की अनुमति दी जाए, ताकि सभी के लिए समान नियम लागू हो सकें। आज सुबह से ही बड़ी संख्या में चालक अपने वाहनों के साथ DC ऑफिस के बाहर जमा होने लगे। देखते ही देखते यह संख्या सैकड़ों में पहुंच गई और पूरे इलाके में जाम जैसी स्थिति बन गई। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध जताया।