Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता... UN Report on India GDP: संयुक्त राष्ट्र ने भी माना भारत का लोहा, 2026 में दुनिया में सबसे तेज होगी भ... Jio Hotstar Plan: जियो का धमाका! ₹149 में 90 दिनों के लिए Disney+ Hotstar और डेटा, क्रिकेट लवर्स के ... Adi Shankaracharya Jayanti 2026: आदि गुरु शंकराचार्य के वो 5 आध्यात्मिक संदेश, जो आज भी दिखाते हैं ज... Summer Health Tips: किचन के ये 5 ठंडी तासीर वाले मसाले शरीर को रखेंगे कूल, जानें इस्तेमाल का सही तरी... Fake Medicine Racket: मरीज बनकर पहुंचे SDM, क्लीनिक पर मिलीं शुगर की फर्जी दवाइयां; जांच में जानवरों... Water Pollution: भारत में 'जहरीला पानी' भेज रहा पाकिस्तान, पंजाब के सीमावर्ती गांवों में फैला कैंसर ...

Vaishakh Masik Shivratri 2026: आज है वैशाख मास की शिवरात्रि, जानें पूजा का सटीक मुहूर्त और विशेष संयोग

Masik Shivratri 2026 Date: हिंदू धर्म में शिव पूजा के लिए शिवरात्रि और प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. लेकिन साल 2026 में वैशाख का महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास होने वाला है. इस साल 15 अप्रैल को एक ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो साधकों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला माना जा रहा है. आइए जानते हैं क्यों खास है इस बार की वैशाख शिवरात्रि और क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त.

वैशाख मासिक शिवरात्रि की तिथि और शुभ समय

पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 15 अप्रैल 2026 को रात 10 बजकर 32 मिनट पर होगी और इसका समापन 16 अप्रैल को रात 8 बजकर 12 मिनट पर होगा. शिवरात्रि व्रत का पालन निशिता काल के आधार पर किया जाता है, इसलिए इस बार व्रत 15 अप्रैल 2026 को ही रखा जाएगा. इस दौरान रात्रि में भगवान शिव की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है.

बुध प्रदोष और शिवरात्रि का दुर्लभ महासंयोग

इस बार की शिवरात्रि को खास बनाने वाला सबसे बड़ा कारण है बुध प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का एक साथ पड़ना. धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब त्रयोदशी (प्रदोष) और चतुर्दशी (शिवरात्रि) तिथि का प्रभाव एक ही दिन में आता है, तो यह महासंयोग बनता है. इस दौरान भगवान शिव की पूजा करने से दोगुना पुण्य प्राप्त होता है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं.