Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ranchi News: पंचशील नगर में जलजमाव पर नगर निगम सख्त; 23 अवैध निर्माणों को नोटिस, 10 करोड़ की लागत से... Jharkhand Fencing Association: रांची में JFA की वार्षिक आमसभा संपन्न; खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण ... Jharkhand Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव में दिलचस्प हुआ मुकाबला; एनडीए के दावों के बीच गठबंधन... Hazaribagh Crime News: अवैध खनन और नशे के कारोबार पर भड़कीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी; हेमंत सर... Karnal Building Scam: 34 करोड़ की निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा घोटाला; 2 एक्सईएन निलंबित, निर्माण स... Amritsar Vigilance News: PSPCL का अकाउंटेंट 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार; विजिलेंस ... Ludhiana Hosiery Theft: प्रीतम नगर में बेखौफ चोरों का दुस्साहस; फैक्ट्री से धागे के बोरे उड़ाए, पूरी ... Harike Headworks Crime: हरिके हेडवर्क्स पर होम गार्ड जवान पर जानलेवा हमला; तेजधार हथियारों से वार कर... Ludhiana Crime News: जै सिंह नगर में बाइक सवार युवक से हथियारों के बल पर लूटपाट; 6 बदमाशों ने छीनी ब... Gas Supply Crisis: जालंधर में गैस की किल्लत; हॉर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव का असर, 2 महीने से सिलेंडर ...

AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— “जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के सिपाही”

पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाये जाने को आम आदमी पार्टी ने समान्य कार्रवाई बताया है. पार्टी ने राघव चड्ढा पूछा है कि वह देश और पार्टी से जुड़े मुद्दों पर भाजपा या मोदी सरकार के खिलाफ क्यों नहीं बोल रहे हैं? लगातार पार्टी लाइन के खिलाफ काम क्यों रहे थे. मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने का मसला हो या एलपीजी संकट पर सदन में बोलने का मौका, राघव चड्ढा ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन क्यों किया.

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने यह सवाल भी उठाया कि एक लंबे अरसे से राघव चड्ढा ने संसद में ऐसा कोई मुद्दा क्यों नहीं उठाया जिसमें मोदी सरकार से सीधे सवाल हों. पार्टी का कहना है कि केजरीवाल ने सबको निडरता और साहस से लड़ना सिखाया है, लेकिन राघव चड्ढा भाजपा और मोदी सरकार से सवाल करने से डर रहे हैं.

सदन में विपक्ष एकमत में फैसला लेता है

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कई बार लोकसभा और राज्यसभा में सभी विपक्षी पार्टियों को एकमत में फैसला लेना होता है. जैसे सदन से वॉकआउट करना या सरकार की नीतियों का विरोध करना हो. अगर कोई व्यक्ति इन सामूहिक फैसलों का समर्थन नहीं करता है और पार्टी लाइन के विपरीत जाता है तो फिर वह पार्टी के व्हिप के खिलाफ है. कोई भी पार्टी के व्हिप के खिलाफ जाएगा, तो उस पर कार्रवाई होगी.

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि हम लोग अरविंद केजरीवाल के सच्चे सिपाही हैं और हमने अरविंद केजरीवाल से एक ही बात सीखी है- निडरता, हिम्मत और साहस के साथ लड़ना और संघर्ष करना. लेकिन बड़े अफसोस के साथ यह कहना पड़ रहा है कि देश के तमाम मुद्दों पर राघव चड्ढा ने हस्ताक्षर नहीं किया. संजय सिंह ने कहा कि जनहित से जुड़े जो मुद्दे, देश, आम आदमी पार्टी और पार्टी के कार्यकर्ताओं से जुड़े हुए हैं, उन पर राघव चड्ढा चुप रहते हैं.

चुनाव आयोग के मुद्दे पर भी रहे चुप

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हमने देखा है कि जो भी व्यक्ति सरकार के खिलाफ गंभीर मुद्दे उठाता है, सरकार से सवाल पूछता है और लोगों की बात करता है, सरकार एक तानाशाह की तरह उसे तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन कर रही है. चाहे वह एक्स हो, फेसबुक हो या यूट्यूब, हर जगह बैन किया जा रहा है.

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि आज हमारे देश के लोकतंत्र और संविधान पर खतरा मंडरा रहा है. आज हमारी आंखों के सामने चुनाव आयोग का दुरुपयोग करके पश्चिम बंगाल का चुनाव चुराया जा रहा है, लेकिन वह उस पर सवाल नहीं उठा रहे हैं.

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में वोट का अधिकार छीना जा रहा है. सदन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रस्ताव आया तो भाई साहब ने साइन करने से मना कर दिया. देश के असली मुद्दों पर बोलने से घबराते हैं.