Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Crime News: इंदौर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नोएडा का पूर्व... Chitrakoot Crime News: चित्रकूट में NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खुद को वन कर्मी बताकर बदमाश... Amroha Reel Star Marriage: तीन रीलबाज बहनों की एक कैमरामैन से शादी पर नया खुलासा, वीडियो जारी कर दी ... Mumbai Missing Child Case: तीन साल से लापता 8 साल का बच्चा अपने माता-पिता से मिला, मुंबई पुलिस की सू... IMD Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में झमा... Meerut Snake Bite Murder Case: स्कूल संचालक की सांप से कटवाकर हत्या, पत्नी और ड्राइवर के अवैध संबंधो... Bihar Crime Update: नेवालाल चौक के पास बदमाशों ने कार पर की अंधाधुंध गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल हुए... Shahjahanpur Double Murder Case: प्रेम प्रसंग में हुए दोहरे हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 दोषिय... Trending News Indore: 'टिंकू जिया' गाने पर डीजे और सिर पर छाता... सोशल मीडिया पर छाया इस मिनिमल बारा... Bhopal Crime News: भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, SAF के दो कांस्टेबल गिरफ्तार; बर्थडे पार...

सैलजा का ‘हंटर’! क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 विधायकों की खैर नहीं; हाईकमान को सौंपी रिपोर्ट, होगी बड़ी कार्रवाई

सिरसा : सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने अनाज मंडी का दौरा कर हरियाणा सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरे के दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर चिंता जताई और सरकार की नीतियों को पूरी तरह विफल बताया। कुमारी सैलजा आज सिरसा के दौरे पर थी और मीडिया से बातचीत करते हुए कुमारी सैलजा ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किया।

इस मौके कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने रबी फसल सीजन के लिए कोई ठोस तैयारी नहीं की है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की अनाज मंडियों के गेट बंद कर दिए गए हैं, जिससे किसान अपनी फसल बेचने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। सरकार द्वारा लगाए गए नियम और पाबंदियां किसानों के लिए मुसीबत बन गई हैं।

उन्होंने आगे कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की बढ़ती समस्या ने किसानों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। ऐसे समय में सरकार को राहत देने के बजाय किसानों को परेशान करने वाली नीतियां लागू कर रही है। खुद को किसानों की हितैषी बताने वाली सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है।

राज्यसभा चुनाव को लेकर भी कुमारी सैलजा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वाले पांच विधायकों के खिलाफ पार्टी हाईकमान सख्त कार्रवाई करेगा। इसके अलावा जिन विधायकों के वोट रिजेक्ट हुए हैं, उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने “पोर्टल-2” सिस्टम पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार तकनीकी दिखावे में उलझी हुई है, जबकि जमीनी स्तर पर किसान परेशान हैं। अंत में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि किसानों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कांग्रेस उनके हक की लड़ाई लड़ती रहेगी।