Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India on Hormuz Crisis: होर्मुज जलडमरूमध्य से 4 भारतीय जहाज सुरक्षित भारत पहुंचे, विदेश मंत्रालय ने ... Middle East Crisis India: मिडिल ईस्ट तनाव पर भारत सरकार की पैनी नजर, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बन... Indian Railways Alert: सावधान! चेन पुलिंग करने वालों पर रेलवे का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, दर्जनों ग... Live-in Relationship Law India: नैतिकता अपनी जगह, पर विवाहित पुरुष का लिव-इन में रहना जुर्म नहीं- हा... Rekha Gupta Attacks AAP: दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा हमला, अधूरे प्रोजेक्ट्स और देन... दाहोद से हुंकार: 'सरकार ने आदिवासियों को किया दरकिनार', सीएम मान और केजरीवाल का गुजरात सरकार पर सीधा... बड़ी खबर: जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए 20 दिन पहले बुक करें टिकट, फ्लाइट शेड्यूल को लेकर आई ये... PM Modi on West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, पीएम मोदी बोले- 'टीम इ... Bhopal Crime News: भोपाल में 6 साल की मासूम पर तलवार से हमला, नानी के घर जाते समय हुआ हादसा Crime News: बेटी ने की पिता की हत्या, वर्दी पहनकर छिपाई पहचान, कांस्टेबल प्रेमी ने पुलिस के सामने उग...

खौफनाक मंजर: खेलते-खेलते अचानक गायब हुई 2.5 साल की बच्ची, तालाब में मिली लाश

उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन में गुरुवार को एक बड़ा दुखद हादसा हो गया. हादसे में एक ढाई साल की मासूम बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई. थाना जीवाजीगंज प्रभारी विवेक कनोडिया के अनुसार मासूम बच्ची गुरुवार को अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शहर के विष्णु सागर तालाब के पास पिकनिक के लिए पहुंची थी. इसी बीच 2.5 साल की बच्ची अचनाक कहीं गायब हो गई.

तालाब में मिला बच्ची का शव

बच्ची के गायब होते ही परिजनों ने उसकी तलाश की, पर जब वह नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई. जब पुलिस द्वारा खोजे जाने पर भी कोई सुराग नहीं मिला, तो बच्ची के तालाब में गिरने की आशंका के चलते सर्च व रेस्क्यू शुरू किया गया. इसके बाद शुक्रवार सुबह बच्ची का शव तालाब में मिला है, जिसका पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.

जीवाजीगंज थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया, ” मामला शहर के विष्णु सागर तालाब के पास बने पार्क का है. यहां नीलगंगा थाना क्षेत्र में जयसिंहपुरा के राजीव रत्न कॉलोनी के रहने वाले सिक्ख परिवार की ढाई साल की बेटी रवनीत कौर खेलते-खेलते अचानक गायब हो गई. परिवार गुरुवार को अन्य परिवारों के साथ पिकनिक मनाने तालाब के पास पहुंचा था. बच्ची के नहीं मिलने पर तालाब में हमारी टीम ने सर्च किया जहां उसकी लाशी मिली है. बच्ची के परिजनों के बयान हमने लिए हैं और जांच की जा रही है.”

बच्ची के पैर में चुभा था कांटा, फिर हुई लापता

बच्ची के परिजन ने बताया कि बच्ची रवनीत कौर के पिता का नाम मनप्रीत और मां का नाम श्वेता कौर है. सिक्ख समाज के अलग-अलग परिवार यहां गुरुवार दोपहर 1:30 से 2 बजे के बीच पिकनिक मनाने आए थे. इस दौरान बच्ची रवनीत झूला झूल रही थी कि तभी उसके पैर में कांटा चुभ गया. मां तभी उसकी चप्पल लेने आई उतने में बच्ची गायब हो गई. इसके बाद उसकी लाश तालाब में मिली.

दो दिन पहले भी युवक की डूबकर मौत

दो दिन पहले शहर के मोहन नगर निवासी युवक की कार क्षिप्रा नदी किनारे मिली थी. लगभग 50 घंटों से अधिक चले रेस्क्यू के बाद SDERF ने युवक की लाश नदी से बरामद की थी. थाना चिमनगंज प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि युवक का नाम अनिल सोलंकी उम्र 28 वर्ष है, जो सोमवार सुबह से लापता था. परिवार ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी. पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया.