Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पिछले चार दशकों से डाक्टर और मरीज दोनों गलतफहमी में थे घने जंगलों के निवासियों का अपनी गुप्त संवाद तंत्र कायम है, देखें वीडियो Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर असम में समान नागरिक संहिता विधेयक पास Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... अगले चुनाव में 33 फीसद सीट महिलाओं कोः  नारा लोकेश Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... वामपंथी समर्थकों ने अफसरों पर हमला कर दिया Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स...

Lucky Oberoi Murder Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 संदिग्ध हिरासत में; 38 दिनों से फरार आरोपियों की तलाश तेज

जालंधर: चर्चित लक्की ओबेरॉय हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। घटना को 38 दिन बीत चुके हैं, लेकिन मुख्य शूटर गुरताज सिंह अभी भी फरार है।

जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड की साजिश विदेश में बैठे जोगा फोल्डीवाल के इशारे पर रची गई थी। पुलिस के अनुसार, उसी के नेटवर्क के जरिए शूटर को फंडिंग और हथियार मुहैया कराए गए। इसी कड़ी में पुलिस ने शहर के 10 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर उसके नेटवर्क से जुड़े लोगों को पकड़ा है। पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती अब भी फरार शूटर गुरताज सिंह तक पहुंचना है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसे कहां छिपाया गया है और किसने भागने में मदद की।

हिरासत में लिए गए युवकों पर हत्या की साजिश के साथ-साथ अवैध हथियार और नशे के कारोबार से जुड़े होने का भी शक है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर अहम सुराग जुटाने की कोशिश कर रही है। छापेमारी के दौरान एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, लेकिन उसे दो घंटे के भीतर फिर से पकड़ लिया गया। पुलिस ने सभी संदिग्धों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और उनकी जांच की जा रही है। साथ ही अलग-अलग इलाकों के मोबाइल डेटा के जरिए आरोपियों की लोकेशन ट्रैक की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य साजिशकर्ता अपने नेटवर्क के जरिए आगे भी हमले की योजना बना सकता है। इसे देखते हुए पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।