Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IPS रतनलाल डांगी की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने गृह सचिव और PHQ को जारी किया नोटिस रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने मुख्यमंत्री निवास में खेली हरेली: पारंपरिक 'रसूली' झूले पर झूलकर ताजा ... IPS रतनलाल डांगी की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने गृह सचिव और PHQ को जारी किया नोटिस छत्तीसगढ़ अस्पताल प्रशासन की लापरवाही: मृत जवान के परिजनों को मिला 'डिस्चार्ज' का मैसेज, पीड़िता पत्... जशपुर में अब तक की सबसे बड़ी चोरी: कुनकुरी में ताला तोड़कर ₹40 लाख के मोबाइल ले उड़े चोर, CCTV में क... बलरामपुर वासियों का इंतजार खत्म: दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले रामविचार नेताम, जल्द श... चिरमिरी खदान से करोड़ों के सरकारी कबाड़ चोरी की कोशिश नाकाम: स्कॉर्पियो छोड़कर भागे माफिया, पुलिस और... रायपुर, दुर्ग व बिलासपुर के यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के 2 अति... धमतरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, एकलव्य खेल परिसर में हुई फुल ड्रेस रिहर... कवर्धा: करोड़ों खर्च के बाद भी बेल्हारी बांध में दरारें! पानी का दबाव कम करने खोला गया नहर, ग्रामीणो...

सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा अभेद्य करने की तैयारी

गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

  • चिकन नेक पर अभी पूरा ध्यान है

  • उच्चाधिकारियों के साथ बैठक भी की

  • मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मौजूद रहे

राष्ट्रीय खबर

सिलीगुड़ी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने उत्तर बंगाल दौरे के दौरान देश की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक की। सिलीगुड़ी के उत्तरकन्या में आयोजित इस बैठक में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा, अवैध घुसपैठ पर लगाम, फर्जी पहचान पत्रों की धरपकड़ और प्रशासनिक सुधारों जैसे संवेदनशील मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस बैठक का सबसे मुख्य केंद्र रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण इलाका चिकन नेक यानी सिलीगुड़ी कॉरिडोर रहा। केंद्र सरकार इस संकरे गलियारे की सुरक्षा को लेकर अत्यधिक गंभीर है, क्योंकि यही मार्ग पूर्वोत्तर भारत (नॉर्थ-ईस्ट) को देश के शेष हिस्सों से जोड़ने वाली इकलौती जमीनी कड़ी है। बंगाल से सिक्किम सीमा तक कनेक्टिविटी बढ़ाने वाली रंगपो रेलवे परियोजना और भारतीय सेना की त्वरित आवाजाही को निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से, केंद्रीय गृह मंत्रालय इस पूरे क्षेत्र के सुरक्षा चक्र का बारीकी से मूल्यांकन कर रहा है।

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन और भाजपा की सरकार बनने के बाद गृह मंत्री अमित शाह का उत्तर बंगाल का यह पहला आधिकारिक दौरा है। शुक्रवार रात भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से बागडोगरा हवाई अड्डे पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद गृह मंत्री ने शुक्रवार की रात कदमतला स्थित सीमा सुरक्षा बल के मुख्यालय में बिताई।

अगले दिन सिलीगुड़ी में आयोजित इस महामंथन में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ-साथ राज्य के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न सांसद और दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों के मंत्री व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान गृह मंत्री ने सीमावर्ती जिलों में कड़ी निगरानी रखने और राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।