Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच 'सुपर' रेस्क्यू! ईरान से सुरक्षित निकले 550 भारतीय; एस. जयशंकर ने बताया... Ladakh Protest: लद्दाख में भारी विरोध प्रदर्शन, 6वीं अनुसूची और राज्य के दर्जे की मांग तेज; सोनम वां... नजारा ऐसा कि पेरिस भूल जाएंगे! श्रीनगर में खुला एशिया का सबसे बड़ा 'ट्यूलिप गार्डन'; 18 लाख फूलों की... संभल प्रशासन को हाई कोर्ट का बड़ा झटका! नमाज पर पाबंदी वाला आदेश रद्द; अदालत ने कहा- 'नमाजियों की सुर... Supaul News: सुपौल में सफाई व्यवस्था ठप, धरने पर बैठे नगर परिषद के कर्मचारी; कूड़े के ढेर में तब्दील... भोजशाला विवाद पर हाई कोर्ट का 'सुपर' एक्शन! नियमित सुनवाई से पहले होगा मौका-मुआयना, 2 अप्रैल से शुरू... Ghaziabad Crime: छुट्टी के विवाद में बैंक गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्... दिल्ली में बनेगा AIIMS जैसा 'सुपर मेडिकल हब'! एक साथ मिलाए जाएंगे 3 बड़े सरकारी अस्पताल; मरीजों को ए... Weather Update Today: यूपी-बिहार में बारिश की चेतावनी, दिल्ली और पंजाब में लुढ़का तापमान; जानें अगले... Delhi Free Bus Travel: ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा शुरू, कैबिनेट की...

Kawardha Satyam Murder Case: कवर्धा में सत्यम हत्याकांड का पर्दाफाश, नाबालिग दोस्त ही निकला कातिल; YouTube से सीखा जुर्म छिपाने का पैंतरा

कबीरधाम: करीब दो महीने पहले हुए चर्चित सत्यमदास मानिकपुरी हत्याकांड का पुलिस ने आखिरकार खुलासा कर दिया है. करीब 56 दिनों तक चली गहन जांच, हजारों मोबाइल नंबरों के तकनीकी विश्लेषण और सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है. इस सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है, जिसने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया है.

प्राइवेट स्कूल में बच्चों को डांस सिखाता था मृतक

दरअसल 17 जनवरी 2026 को थाना कवर्धा क्षेत्र के लालपुर नर्सरी के पीछे सड़क पर एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें युवक के गले में चाकू से वार कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई. मृतक की पहचान सत्यमदास मानिकपुरी (27 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 26 घोठिया रोड कवर्धा के रूप में हुई, जो पेशे से डांस शिक्षक था और पांडातराई क्षेत्र के एक निजी स्कूल में बच्चों को डांस सिखाता था.

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया और हर संभावित एंगल से जांच शुरू की गई. जांच के दौरान लगभग 50 हजार मोबाइल नंबरों के कॉल डाटा का तकनीकी विश्लेषण किया गया और 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की बारीकी से जांच की गई. इसके अलावा मृतक के परिचितों और क्षेत्र के 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई, साथ ही कई संदिग्धों को भी थाने लाकर पूछताछ की गई.

ब्लैकमेल से परेशान था नाबालिग

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान के तहत सोशल मीडिया गतिविधियों और इंस्टाग्राम सहित अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म भी खंगाले. लगातार जांच और तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस का संदेह नाबालिग बालक को पकड़ा गया. उसने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है.

पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि मृतक अननेचुरल सेक्स का आदि था और वह उससे बार बार डिमांड कर रहा था, इस वजह से नाबालिग ने उसकी हत्या कर दी-धर्मेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम

पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन नाबालिग ने व्हाट्सएप कॉल कर मृतक को अपने पास बुलाया और स्कूटी से उसे घटनास्थल तक ले गया. वह पहले से ही अपने साथ चाकू लेकर निकला था. मौके पर पहुंचते ही उसने मृतक के गले पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी ने मृतक का मोबाइल फोन और सिम कार्ड नदी में अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया था.

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल स्कूटी, चाकू, खून से सने कपड़े और नदी में फेंका गया मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है, जबकि सिम कार्ड की तलाश जारी है. पुलिस ने नाबालिग के मोबाइल की जांच भी की, जिसमें अपराध और मनोविज्ञान से जुड़े कई इंटरनेट सर्च सामने आए हैं. फिलहाल कबीरधाम पुलिस ने नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.